बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने की तैयारी में सनी देओल, इस फिल्म में करेंगे जमकर एक्शन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आने वाले दिनों में कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। इन दोनों को अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। इसका फाइटिंग सीन गोवा में शूट किया जाने वाला है।
Sunny Deol

‘बॉर्डर 2’ से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब एक बार फिर सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी में है। इस समय धुरंधर 2 की हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच सनी ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। दर्शकों को उनकी एंटीसिपेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सनी देओल की उम्र भले ही 68 साल की हो गई हो लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है और ना ही वह एक्शन करने से घबराते हैं। गदर 2, जाट 2 और बॉर्डर 2 की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब उनके पास आने वाली फिल्मों की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। चलिए जान लेते हैं कि वह कौन सी फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

अपकमिंग फिल्म के लिए तैयार सनी देओल

अपनी आने वाली फिल्मों में से एक पर सनी देओल काम शुरू कर चुके हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें अपनी हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा एंटनी की शूटिंग में बिजी देखा जा रहा है। इसकी शूटिंग पहले मुंबई में की गई थी और अब गोवा में की जा रही है। एक्टर शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं।

शूट होगा फाइट सीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंटनी की शूटिंग गोवा में 1 महीने तक चलने वाली है। यहां डायरेक्टर बालाजी गणेश के निर्देशन में एक जरूरी फाइट सीन शूट किया जाने वाला है। दरअसल, फिल्म में समुद्र के किनारे का फाइटिंग सीन भी शामिल है। यह बताया जा रहा है कि ज्यादातर फाइट सीन सनी देओल ही करने वाले हैं। दर्शक अपने चहेते सितारे का एक्शन देखने के लिए काफी बेताब है।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

क्या है फिल्म की कहानी

एंटनी एक पुलिस वाले की कहानी है जो गोवा में क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश में लगा हुआ है। कहानी के बारे में जानकारी है क्लियर हो गया होगा कि पुलिस की भूमिका सनी देओल निभाएंगे। इस फिल्म में खलनायक के अवतार में विजय वर्मा दिखाई देने वाले हैं। साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका को भी मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

एक्टर का वर्क फ्रंट

एंटनी की शूटिंग में व्यस्त सनी देओल दर्शकों के लिए कई फिल्में लेकर आने वाले हैं। इसमें रणबीर कपूर की फिल्म रामायण भी है जिसमें वह हनुमान का अवतार निभाएंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली और अगला हिस्सा 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। इसके अलावा एक्टर को लाहौर 1947 और इक्क जैसी फिल्मों में भी देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews