सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट।  लाखों दिलों की धड़कन सुपर‍स्‍टार रजनीकांत (Rajinikanth ) की अचानक तबीयत खराब हो गई है, उन्हें आनन-फानन में हैदराबाद (Hyderabad) के अपोलो अस्‍पताल (Apollo Hospitals) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर में हाई-लो के चलते उन्हें भर्ती कराया गया, फिलहाल, डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

यह भी पढ़े… राजनीति से रजनीकांत ने बनाई दूरी, सेहत का दिया हवाला

दरअसल, हाल ही में रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘अन्नाथे’ (Annaatthe) की शूटिंग के दौरान क्रू के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए गए थे, जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। वही रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन (Quarantine) कर लिया था, लेकिन आज शुक्रवार क्रिसमस (Merry Christmas) के दिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई है और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल की ओर से आध‍िकारिक बयान जारी किया गया है, जिसके अनुसार रजनीकांत में कोरोना (Corona) के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। इसी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है।फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा, ठीक होने पर ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews