सुशांत सिंह राजपूत मामले में Supreme Court ने सुनाया फैसला, Rhea Chakraborty को मिली राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने इस याचिका को मौखिक रूप से तुच्छ करार दिया है और इसे रद्द कर दिया है। जिससे अभिनेत्री को बड़ी राहत मिली है, तो वहीं सीबीआई को बड़ा झटका लगा है।
Sushant Singh Rajput

Sushant Singh Rajput Death Case : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डेथ मामले में Rhea Chakraborty को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, एक्ट्रेस के खिलाफ CBI द्वारा जारी लुक आउट नोटिस को जारी किया गया है। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है। साथ ही जमकर फटकार लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने इस याचिका को मौखिक रूप से तुच्छ करार दिया है और इसे रद्द कर दिया है। जिससे अभिनेत्री को बड़ी राहत मिली है, तो वहीं सीबीआई को बड़ा झटका लगा है।

Rhea को मिली राहत (Sushant Singh Rajput)

सीबीआई के वकील द्वारा केस को आगे बढ़ाने के सवाल पर जस्टिस गवई ने कहा कि उन्हें वार्निंग दी जाती है कि एक हाई प्रोफाइल पर्सन के लिए इतनी छोटी याचिका ना दायर करें। वरना इसके लिए उन्हें काफी महंगी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इस फैसले के बाद अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं, तो वहीं फैंस और परिवारवालों को निराशा हाथ लगी है। प्रशंसकों को इस मामले में न्याय की उम्मीद है, लेकिन इस फैसले के बाद सबकुछ बदलता हुआ सा नजर आ रहा है।

2020 का मामला (SSR)

दरअसल, मामला साल 2020 का है। जब करोड़ों भारतीय युवा दिलों की धड़कन स्टार सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। उसके बाद से ही लगातार रिया चक्रवर्ती मीडिया में छाई हुई थी। लगभग 5 से 6 महीने उनकी न्यूज़ सुर्खियों में बनी रहती थी। दिवंगत सुशांत के परिवारवालों ने रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और लगातार जांच की भी मांग कर रहे थे। इधर, सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा था जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत… धीरे-धीरे मामला ठंडा पड़ता गया, लेकिन आज एक बार फिर रिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। इससे मुद्दा लाइमलाइट में आ चुका है।

ड्रग्स का मामला आया था सामने (Drugs Case)

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में स्थित मकान में अपनी अंतिम सांस ली थी, जिससे फैंस काफी ज्यादा दुखी थे। किसी ने सोचा नहीं था कि अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले, पढ़े-लिखे समझदार अभिनेता उन्हें इतनी जल्दी छोड़ कर चले जाएंगे। इस बात पर किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा था। जिस वक्त एक्टर की मौत हुई थी, तब रिया के साथ वह रिलेशनशिप में थे। इसके बाद, मामले में नया मोड आया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए थे। यह मामला ड्रग्स से जुड़ा था, जिसके तार विदेशों से जुड़े हुए पाए गए थे। इस कारण रिया चक्रवर्ती को करीब 28 दिनों तक जेल में भी रखा गया और उनसे पूछताछ की गई थी।

करियर (Career)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का करियर उस वक्त ऊंचाइयों पर पहुंचा, जब ज़ीटीवी पर चर्चित सो पवित्र रिश्ता टेलीकास्ट हुआ। इसमें उनकी और अंकिता लोखंडे की जोड़ी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई और लोग रियल लाइफ में भी उन्हें पति-पत्नी समझने लगे थे। जिसके बाद खबरें आने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में भी है। इस सीरियल के माध्यम से लोगों के दिलों में सुशांत ने मानव के नाम से अपनी खास जगह और पहचान बनाई थी। यही वजह है कि उनकी मौत का दुख हर वर्ग के लोगों को काफी ज्यादा हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद वह फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने चले आए थे। जिसमें उन्हें सफलता भी मिली थी। MS धोनी, केदारनाथ उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक रही है। इसके अलावा, वह काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, राब्ता, छिछोरे, ड्राइव, दिल बेचारा सहित 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 59 करोड़ की थी। सूत्रों के अनुसार, उनके पैसों को एक चैरिटी को दान कर दिया गया था। आलम यह है कि जब भी लोग महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेते हैं, तो उन्हें सुशांत का चेहरा नजर आता है। आज भी लोगों के दिलों में वह जिंदा हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews