
Suriya Injured Sets Of Kanguva : साउथ इंडिया के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया कि फिल्म 38 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसी बीच फिल्म की शूटिंग को रोकने की खबर सामने आई है। जिसका कारण एक्टर सूर्य को माना जा रहा है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

एक्टर सूर्या हुए घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक्टर सूर्या घायल हो गए हैं। बता दें कि एक्टर के कंधे पर ड्रॉप कैमरा गिर गया है। जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई है। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। फिलहाल, उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी जाएगी।
इस दिन होगा रिलीज
बता दें कि दिवाली पर कुंगवा का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें वह मसाला पकड़े हुए नजर आ रहे थे। जिनके बैकग्राउंड में कई लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। फिलहाल, फिल्म किस दिन रिलीज की जाएगी। इसका कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी साल 2024 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में दिशा पटानी, बॉबी देओल, योगी बाबू, किंग्सले कोवई, सरला आनंद, राज समेत कई बड़े-बड़े स्टार्स नज़र आएंगे।
Dear all wish you a Happy happy Deepavali 🪔 #Kanguva pic.twitter.com/U2ibUBIsQh
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) November 12, 2023
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

