Sushant Singh Rajput : सुशांत सिंह राजपूत मामले में एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

sushant singh rajput

मुंबई डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले मे अब बड़ा खुलासा हुआ है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की फॉरेंसिक डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में सुशांत की हत्या (Murder) के दावों को खारिज कर दिया है।एम्स की टीम ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। अब सीबीआई रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

सुत्रों के हवाले से खबर है कि एम्स पैनल (AIIMS Panel) का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता (Dr. Sudhir Gupta) ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या (Suicide) का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची है।रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन हालातों में मौत हुई है वो बताती है कि इसमें किसी किस्म का फाउल प्ले (Foul play) नहीं है और ये आत्महत्या का मामला है। AIIMS मेडिकल बोर्ड ने सोमवार को सीबीआई के साथ अपनी जांच रिपोर्ट कूपर अस्पताल द्वारा निकाले गए निष्कर्षों के साथ शेयर की थी।अब सीबीआई अपने स्तर से मामले की जांच करेगी।

बता दे कि 34 वर्षीय फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने शव परीक्षण के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला करार दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर लगे आरोपों, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाए गए अभियानों और राजपूत परिवार के संदेह के आरोपों के बाद ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। वही सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे के कथित लेन-देन का आरोप लगाया है। फिलहाल, सुशांत सिंह केस से जुड़े ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती जेल में हैं। अब AIIMS की रिपोर्ट के बाद सीबीआई सुशांत की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख सकती है और उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews