Sushant Singh Rajput : फिर गरमाया सुशांत सिंह मौत का मामला, बहन श्वेता ने की CBI से जांच की मांग

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput : सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर नया मोड़ आया है। एक्टर की मौत का मामला फिर से गरमा गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर की मौत के 2 साल बाद कहा जा रहा है कि उनकी मौत आतमहत्या से नहीं बल्कि हत्या की वजह से हुई है। दरअसल, कूपर अस्पताल की मोर्चरी यूनिट के एक कर्मचारी ने एक्टर की मौत के बाद अब ये दावा किया है कि एक्टर के शरीर पर पाए गए निशानों में ऐसा कोई निशान नहीं है जो फांसी के मामलों में आमतौर पर देखने को मिलता है। इसलिए ये आत्महत्या नहीं हो सकती है।

बहन ने CBI से की निष्पक्ष जांच की मांग –

अब इस पर एक्टर की बहन का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने हत्या की बात पर एक बार फिर सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग की है। श्वेता सिंह ने कहा है कि अगर ये आत्महत्या नहीं हो सकती है और इस मामले में सच्चाई है तो सीबीआई से आग्रह करती हूं कि वह निष्पक्षता से इस मामले में जांच करें। इतना ही नहीं ट्वीट शेयर कर श्वेता ने रूप कुमार को सुरक्षा देने की मांग भी की है। इससे पहले भी एक्टर का परिवार ये कहता आया है कि ये आत्महत्या नहीं है। किसी ने सुशांत की हत्या की है।

रूप कुमार ने किया दावा –

जानकारी के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त कूपर अस्पताल में जो कर्मचारी मौजूद थे उनमें से एक कर्मचारी रूप कुमार शाह ने कहा था कि सुशांत की मौत आत्महत्या से नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। ये बात उन्होंने नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद कही थी। ये मामला अब वापस गरमा रहा है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह की मौत हुई थी।

जब उनके शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तब उस वक्त मुर्दाघर में रूप कुमार ही ड्यूटी पर थे। ऐसे में जब सुशांत के शव को अस्पताल ले जाया गया था तब कर्मचारी ने देखा था कि उनके शरीर पर कोई ऐसे निशान नहीं है जो आत्महत्या में होते हैं। कर्मचारी ने बताया था कि वह पूरे समय पोस्टमार्टम के वक्त वहीं थे। तब मैंने डॉक्टर्स को भी कहा था की ये आत्महत्या नहीं है। लेकिन तब इस बात पर कोई ध्यान किसी ने नहीं दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews