सोशल मीडिया पर छाया सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल, चकराया इंटरनेट यूजर्स का दिमाग

सोशल मीडिया पर आए दिन हमें एक्टर और एक्ट्रेस के हमशक्ल देखने को मिलते हैं। इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का एक हमशक्ल खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Sushant Singh Rajput

सोशल मीडिया पर हर रोज कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो वायरल होती है। इंटरनेट पर आने के बाद यह चीजें तहलका मचाना शुरू कर देती है। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उनकी ही तरह दिखने वाले व्यक्ति की तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

अब तक हमें कई बार फिल्मी सितारों के हमशक्ल देखने को मिले हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही तस्वीर और वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक ऐसा व्यक्ति दिखाई दे रहा है। जिसकी शक्ल सुशांत सिंह राजपूत से मिलती-जुलती नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं और उनके बीच उत्सुकता का माहौल भी बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर छाया सुशांत का हमशक्ल

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखने वाला एक लड़का तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह कह सकते हैं कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। उसे देखने के बाद तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए जानते है कि आखिरकार ये लड़का कौन है।

कौन है ये लड़का

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह चेहरा अयान नाम के लड़के का है। ये एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, जिनकी शक्ल की तुलना सुशांत सिंह राजपूत से की जा रही है। उसके बालों से लेकर मुस्कान, बोलती हुई आंखें और हाव भाव सब कुछ सुशांत की तरह है। वीडियो देखने के बाद दर्शन जबरदस्त रिस्पांस दे रहे हैं। बता दें कि अयान ऑनलाइन काफी एक्टिव रहते हैं और रोजाना कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 296k है। वह जो भी कंटेंट शेयर करते हैं उसे पर जबरदस्त इंगेजमेंट देखने को मिलता है।

फैंस ने दिया कैसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अयान की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक ने लिखा वापस स्वागत है सुशांत सर, कई लोग यह कहते नजर आए कि यह बिल्कुल नहीं कुछ ऐसा दिखता है। कुछ लोग उन्हें एक्टर के कार्बन कॉपी और जेरॉक्स कॉपी कहते हुए दिखाई दे। इन कमेंट्स से यह साफ पता चलता है कि एक्टर के साथ अयान की समानता दर्शकों पर कितना गहरा असर कर रही है।

क्या किया AI का इस्तेमाल

इंटरनेट यूजर्स का एक बड़ा हिस्सा यह भी बोल रहा है कि यह लड़का अपनी तस्वीर है और वीडियो एडिट करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रहा है ताकि वह सुशांत की तरह दिख सके और लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सके। एक यूजर ने कहा यह AI है या नहीं, फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है लेकिन यह कार्बन कॉपी तो नहीं छोटा भाई जरूर लग रहा है। एक ने कहा ये AI है और एक इसे AI का गलत इस्तेमाल कहता दिखाई दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews