हो गया तान्या मित्तल को लेकर बड़ा खुलासा! क्या वाकई बहुत बड़ा कारोबार फैला हुआ है, फैक्ट्रियां हैं? जानिए सच

विवादित शो बिग बॉस का सीजन 19 शुरू हो चुका है। इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चाएं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल बटोर रही हैं। दरअसल, उन्होंने आते ही यह रिवील किया कि उनका बहुत बड़ा बिजनेस है और उन्होंने अपना बिजनेस खुद अपने दम पर खड़ा किया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक एक्टर ने उनकी असलियत बताई है।
हो गया तान्या मित्तल को लेकर बड़ा खुलासा! क्या वाकई बहुत बड़ा कारोबार फैला हुआ है, फैक्ट्रियां हैं? जानिए सच

बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा चर्चा इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल को लेकर हो रही है। दरअसल, तान्या मित्तल ने शो में जब से एंट्री की है तभी से अपने ठाठ-बाट वाली जिंदगी दिखाई है। जबकि कभी वह अपने आप को बेहद संस्कारी भी बताती हैं। अब उनकी इस बात पर न सिर्फ शो के कंटेस्टेंट बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें लेकर एक एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि तान्या मित्तल के बारे में आखिर क्या खुलासा हुआ है।

बता दें कि जब तान्या मित्तल की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने खुद के दम पर बेहद बड़ा बिजनेस खड़ा किया है। दरअसल, उन्होंने कहा था कि उनका टेक्सटाइल का बिजनेस है और उनकी कई फैक्ट्रियां हैं। घर के बाहर वह बॉडीगार्ड लेकर चलती हैं और उनका परिवार भी बिना बॉडीगार्ड के घर से बाहर नहीं निकलता है। उन्हें यह सब बेहद अच्छा लगता है।

कौन है तान्या मित्तल?

बता दें कि तान्या मित्तल ग्वालियर की रहने वाली हैं। ऐसे में एक्टर माधव शर्मा तान्या मित्तल की सच्चाई जानने के लिए ग्वालियर उनके होमटाउन तक पहुंच गए और उन्हें जो सच्चाई पता चली, उससे वह भी हैरान रह गए। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माधव शर्मा द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्होंने यह जान लिया है कि तान्या मित्तल कौन हैं, वह कहां से हैं, क्या करती हैं और उनका सिस्टम क्या है।

हो गया तान्या मित्तल को लेकर खुलासा

दरअसल, माधव शर्मा द्वारा यह खुलासा किया गया है कि तान्या मित्तल ग्वालियर में रहती हैं, लेकिन उन्हें ग्वालियर में कोई भी नहीं जानता है। तान्या के माता-पिता भी ग्वालियर में ही रहते हैं, लेकिन उन्हें कोई भी सिक्योरिटी नहीं दी जाती है। माधव शर्मा का कहना है कि “सिंधिया, जो वहां के सबसे बड़े राजा हैं, वह भी सिक्योरिटी लेकर नहीं चलते और इनको ग्वालियर में कोई नहीं जानता है। जब मैंने किसी से पता करवाया कि तान्या मित्तल कौन है, तो वह खुद पूछने लगे यह कौन है? जो यह कह रही है कि बहुत बड़ा कारोबार फैला हुआ है, फैक्ट्रियां हैं। भाई, एक छोटी सी गिफ्ट हैंपर की फैक्ट्री है और इंस्टाग्राम पर फेमस होने के बाद इनका ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस चल गया। बस और कुछ नहीं। बाकी सब हवा बनाया हुआ है। जनता पागल न बने, सिर्फ रियल देखकर ही उनकी फैन बने। पहले परखें और फिर उसका फैन बनें।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews