
इन दिनों आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा (Thamma) जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से सुपरनैचुरल है जो लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रही है। दोनों कलाकारों ने फिल्मों में बेहतरीन काम भी किया है जिससे हर कोई प्रभावित हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का प्रदर्शन काफी दमदार है।
अब हर जगह यह चर्चा हो रही है कि बड़े पर्दे के बाद यह ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने के लिए कहानी जल्द ही ऑनलाइन आएगी। चलिए जान लेते हैं कि यह कब और कहां रिलीज होने वाली है।
OTT पर कब आएगी थामा (Thamma)
फिल्म की ऑनलाइन रिलीज की बात करें तो कोई भी फिल्म 40 से 60 दिनों के बाद ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है। आयुष्मान खुराना की फिल्म के साथ भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अगले महीने यानी कि दिसंबर में इसे दर्शकों के लिए पेश किया जा सकता है। जो तारीख सामने आई है वह 16 दिसंबर बताई जा रही है। यह कहा जा रहा है कि इस हॉरर कॉमेडी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
बिक चुके हैं डिजिटल राइट्स
बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म के डिजिटल राइट बेच दिए गए थे। ये राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे थे। अगर अब तक आपने भी यह फिल्म नहीं देखी है और आप इस इंतजार में है कि घर बैठे से कब देख पाएंगे तो आपको अगले महीने का इंतजार करना होगा। वैसे मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन खबर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।
बॉक्स ऑफिस पर मूवी का जलवा
इस फिल्म की कमर्शियल तौर पर सफलता की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार प्रदर्शन करा है। कमाई के मामले में इसने हॉरर कॉमेडी मूवी जॉनर में अपनी मजबूत दावेदारी दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कमाई 121 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। वहीं वर्ल्ड वाइड ये आंकड़ा 165 करोड़ के पार पहुंच चुका है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

