Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में दिखा देशभक्ति का रंग, जमकर झूमे फैंस, आज भी मचेगी धूम

दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर हैं। युवाओं के बीच वह एक प्रसिद्ध चेहरा है और उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है। बीते दिन दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट था, जिसका आज दूसरा दिन है।
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जो यंगस्टर्स के दिलों की धड़कन है। उनके हर गाने को यूथ का सपोर्ट मिलते हुए दिखाई देता है और जब बात कॉन्सर्ट की आ जाती है तब लोगों की दीवानगी देखने लायक होती है। शनिवार को दिल्ली में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां अपने कॉन्सर्ट के साथ दिलजीत ने दिल लुमिनाटी टूर की शुरुआत की और देशभक्ति से भरे माहौल ने सभी का दिल जीत लिया।

स्टेज पर अपने पहले गाने के बाद दिलजीत को तिरंगा लहराते हुए देखा गया। उनके इस अंदाज ने ना सिर्फ वहां मौजूद दर्शकों बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया। बता दें कि राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 अक्टूबर से सिंगर के कॉन्सर्ट की शुरुआत हुई है।

दिलजीत दोसांझ ने लहराया तिरंगा (Diljit Dosanjh)

अपने इस कंसर्ट में दिलजीत को ब्लैक कलर का आउटफिट पहने हुए देखा गया। यहां अपने दमदार आवाज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। अपना पहला गाना खत्म करते ही जब उन्होंने तिरंगा फहराया तो लोगों का दिल खुशी से झूम उठा। यह पहली बार नहीं है, जब दिलजीत का देश प्रेम देखने को मिला है। इसके पहले भी कई बार उन्हें रिप्रेजेंट करते हुए देखा गया है। अपने कॉन्सर्ट के पहले दिन भी उन्होंने यह कहा कि यह मेरा देश है।

आज भी है कॉन्सर्ट

दिलजीत दोसांझ का यह धमाकेदार कॉन्सर्ट केवल एक दिन का नहीं था, बल्कि आज भी वह अपने गानों की धूम मचाते हुए दिखाई देंगे। रविवार को रखे गए इस आयोजन की वजह से कई जगहों पर रोड डायवर्जन रहने वाला है। लोगों को जेएलएन स्टेडियम के आसपास के मार्गो का शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। जो लोग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनना चाहते हैं उन्हें सार्वजनिक यातायात वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

कैस मिलेगा प्रवेश

जो लोग दिलजीत दोसांज का कॉन्सर्ट देखना चाहते हैं उन्हें गेट नंबर 2, 5, 6, 14 और 16 से प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा गेट नंबर एक और 15 का इस्तेमाल इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखा गया है। जो लोग कॉन्सर्ट के लिए आ रहे हैं, वह जेएलएन स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, सुनहरी पुला बस डिपो, सीजीओ स्कोप कॉम्प्लेक्स और सेवा नगर बस डिपो पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews