Hindi News

100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, मिथुन ने व्लर्डवाइड मचाया था तहलका

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और संगीतकार बप्पी लहरी ने जान फूंक दी थी। दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था।
100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, मिथुन ने व्लर्डवाइड मचाया था तहलका

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही अधिक मजेदार भी है। आज हम आपको उस हिंदी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 100 करोड रुपए की कमाई की थी और यह इंडस्ट्री की पहली हिंदी मूवी थी। जिसके गाने को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। आज भी यह फिल्म लोगों को बखूबी याद है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसके ताबड़तोड़ कलेक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

इन दिनों मूवी से कहीं ज्यादा प्रायोरिटी उसकी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को दी जाती है। पिछले साल की बात करें, तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने शानदार कमाई की थी और उस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ।

की ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस पर मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ने झंडे गाड़े थे। इस फिल्म का जादू केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पर चला था। जिसने 100 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। उस वक्त यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन चुकी थी। इसका नाम डिस्को डांसर है, जो 1982 में 10 दिसंबर को रिलीज हुई थी। उस वक्त वर्ल्ड वाइड शॉप करोड रुपए की कमाई शॉपिंग और बहुत बड़ा रिकॉर्ड था।

रातों-रात मिला था स्टारडम

इस फिल्म के डायरेक्टर बब्बर सुभाष थे, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना, गीता सिद्धार्थ, ओम शिवपुरी और करण राजदान जैसे कलाकारों ने दमदार एक्टिंग की थी। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मिलती है। भारत से ज्यादा विदेश में इस फिल्म ने फैंस का दिल जीता था। इस फिल्म के बाद रातों-रात मिथुन सुपरस्टार बन गए थे। इसके बाद फैंस एक्टर को बॉलीवुड का दादा कहने लगे।

इस संगीतकार ने फूंक दी थी जान

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और संगीतकार बप्पी लहरी ने जान फूंक दी थी। दोनों ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। उनकी फिल्मों के गीत में आई एम ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी जिमी, याद आ रहा है और गोरों की ना कालों की जैसे गाने ब्लॉकबस्टर थे। यह आज भी उतने ही अधिक लोकप्रिय हैं। यूट्यूब पर लाखों लोग आज भी इन गानों को सुनते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews