The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के देख सकेंगे भारतीय दर्शक

द ओडिसी की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएफसी से इस फिल्म को सर्टिफिकेट पास कर दिया गया है। ये कहा जा रहा है कि इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा।
The Odyssey

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शुक्रवार को मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर शो रखा गया था। इसलिए यह बताया जा रहा है कि भारत में सीबीएफसी से इसे हरी झंडी मिल गई है। अब दर्शक बिना किस कट के ये फिल्म देख सकेंगे।

यह कहा जा रहा है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से फिल्म को जीरो कट के साथ पास किया गया है। चलिए जान लेते हैं कि फिल्म को किस तरह से पास किया गया है और इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है।

जीरो कट के साथ पास हुई Odyssey

बॉलीवुड हंगामा में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में डायलॉग या फिर किसी भी सीन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय दर्शकों को वही वर्जन देखने को मिलेगा जो बाकी की दुनिया के दर्शक देखेंगे। यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है।

credit: Filmfare

मिला कौन सा सर्टिफिकेट

द ओडिसी को लेकर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक फिल्म को सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है। इस वजह से केवल 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के दर्शक ही फिल्म देख पाएंगे। ये कहा जा रहा है कि 9 जुलाई को सेंसर सर्टिफिकेट पास किया गया था। ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म का रन टाइम 172.33 मिनट यानी 2 घंटा 52 मिनट 33 सेकंड रहेगा।

कैसी है फिल्म

द ओडिसी एक ग्रीक एपिक बेस्ड फिल्म है। इसमें ट्रोजन वॉर के बाद ओडिसियन की घर वापसी की कहानी को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडया, ऐनी हैथवे, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन और थेरॉन जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews