आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, आखिर क्यों वायरल हो रहा है Kangana Ranaut का यह पुराना बयान?

Kangana ranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) और पंगा क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहती है। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रीय है। आए दिन सोशल मीडिया पर वह कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती है। अभी हाल ही में महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने और अमरावती से सांसद नवनीत राणा दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है। ये भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को महिलाओं की बदुआ और श्राप भारी पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार काफी मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। क्योंकि विधायकों के बागी रवैये से सरकार डरी हुई है। आपको बता दे, बीते दिन ही फेसबुक पर लाइव आकर सीएम उद्धव ठाकरे ने ये कहा था कि मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। इन सबके के बीच अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे पारर भविष्यवाणी की थी। जो अब सच होती दिखाई दे रही है।

पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी

दरअसल, 2020 में एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया था। उस वक्त एक्ट्रेस ने जमकर सीएम उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार पर भड़ास निकाली थी। उस समय एक्ट्रेस ने ये कहा था कि एक दिन उद्धव ठाकरे का अहंकार निकल जाएगा। बता दे, तब बीएमसी ने कंगना पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए उनके ऑफिस पर बुलडोजर चलाया था। ऐसे में फिर एक्ट्रेस भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई थी और उन्होंने ने भी उद्धव ठाकरे और सरकार की खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

https://twitter.com/i/status/1539467512013762560

Must Read : Viral Photo : सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को देख चकराया फैंस का सिर, समझ बैठे Amitabh Bachchan

आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा –

अब बात करें उस वीडियो की तो उस वीडियो में कंगना ने नाराज होते हुए ये कहा था कि जब कोई आदमी महिला का अपमान करता है और उसके स्वाभिमान को आहात पहुंचाता है तो उसी समय से उसका पतन होना शुरू हो जाता है। आगी वीडियो में कंगना ने कहा था कि उद्धव ठाकरे, तुम्हें क्या लगता है कि तुमने मुझसे बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तुम्हारा घमंड टूटेगा। इस वीडियो के शेयर करने के बाद भी कंगना ने कई ट्वीट शेयर किए थे जिसमें उन्होंने नाराजगी जताई थी। उनका ये वीडियो इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच कंगना रनौत काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews