KBC के इकलौते प्रतिभागी, जिन्होंने सबसे ज्यादा धन राशि की है अपने नाम, रचा था इतिहास

शो में कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन से जुड़ी पर्सनल बहुत सारे मजेदार किस्से भी सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको अब तक के उस प्रतिभागी से रूबरू करवाएंगे, जिन्होंने केबीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा धन राशि अपने नाम की है।
KBC

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) सीजन 16 लोगों को इंटरटेन कर रहा है। इस रियलिटी शो को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते आ रहे हैं। 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में खास एपिसोड भी टेलीकास्ट किए गए हैं। दरअसल, यह एक ऐसा मंच है, जहां लोग अपनी टैलेंट और प्रतिभा को दिखाते हैं। साथ ही लाखों करोड़ों रुपए जीते हैं।

इस प्लेटफार्म पर लोगों को वह मौका दिया जाता है, जहां वह अपने बुद्धि और ज्ञान के दम पर रुपए जीत सकते हैं। साथ ही अपने जीवन में बड़ा सुधार ला सकते हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट से सवाल करने के साथ ही चार ऑप्शन देते हैं, जिनमें से एक जवाब सही देकर धनराशि जीती जाती है।

जीती 7 करोड़ की धनराशि

बता दें कि इस शो के करोड़ों फैंस है जो की टीवी में पॉपुलर क्विज रियलिटी शो बन चुका है। इसके हर एक सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट और अमिताभ बच्चन से जुड़ी पर्सनल बहुत सारे मजेदार किस्से भी सुनने को मिलते हैं। आज हम आपको अब तक के उस प्रतिभागी से रूबरू करवाएंगे, जिन्होंने केबीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा धन राशि अपने नाम की है और इतिहास रच डाला है।

बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दरअसल, केबीसी सीजन 8 में अचिन नरूला और उनके छोटे भाई सार्थक नरूला ने हॉट सीट पर बैठकर 7 करोड रुपए जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। साल 2014 के बाद कभी भी केबीसी के किसी भी सीजन को 7 करोड़ जीतने वाले कंटेस्टेंट नहीं मिले। हालांकि, हर सीजन में 1 करोड रुपए कोई ना कोई आवश्य ही जीतकर जाता है, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

“घड़ी पर नजर रखना बेहद जरूरी”

अचिन नरूला ने इंटरव्यू में बातचीत करते हुए इस जीत को लेकर कहा, “हमने कभी भी 7 करोड़ प्राइस मनी जीतने के बारे में सोचा भी नहीं था। केबीसी के दौरान हमें लगा था कि हम केवल 25 लाख के सवाल तक पहुंच पाएंगे, लेकिन कॉल आने के बाद तैयारी जमकर की।” आगे उन्होंने बताया, “गेम को खेलते समय घड़ी पर नजर रखना बेहद जरूरी होता है। शुरुआत के कुछ सवालों के बाद सेल्फ कॉन्फिडेंस खुद ही बढ़ जाता है, लेकिन लाइफलाइन का सही इस्तेमाल करते हुए धैर्य बनाए रखना उतना ही जरूरी है, ताकि गलती होने से बचा जा सके। यही कारण है कि हमने 7 करोड रुपए के सवाल का सही जवाब दिया और प्राइस मनी घर ले आए।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews