साइंस की सोच से बहुत आगे है इन 5 सुपरनैचुरल वेब सीरीज की कहानियां, दिलचस्प मोड़ कर देंगे हैरान

supernatural web series

Supernatural Web Series: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक कहानियां पेश की जाती है। सिनेमाघर में लगे बड़े से पर्दे का यह सफर अब मोबाइल की स्क्रीन पर ओटीटी प्लेटफार्म के जरिए पहुंच चुका है। आजकल अधिकतर लोग थिएटर में जाने की जगह अपने हिसाब से मोबाइल पर फ़िल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। दर्शकों के रुझान को देखते हुए एक से बढ़कर एक कहानी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाई जा रही है।

जब भी हम फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए किसी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर जाएंगे। तो वहां हमें लगभग हर तरह के सब्जेक्ट पर बनाई गई कहानी मिलेगी। इनमें से हर दर्शक अपनी पसंद के हिसाब से कॉमेडी, सस्पेंस, थ्रिलर, हॉरर देखना पसंद करता है। इनमें से कुछ कहानियां सुपरनैचुरल भी होती है, जो दर्शकों का दिमाग घूमा देती है। आज हम आपको कुछ शानदार वेब सीरीज बताते हैं, जिनमें आपको जलपरी, पिशाच, बिना पूंछ की लोमड़ी और भूत जैसे कैरेक्टर देखने को मिलेंगे।

लीजेंड ऑफ ब्लू सी

इस कहानी को साउथ कोरिया की एक प्रसिद्ध की किवंदती से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसमें एक जलपरी और ठग के बीच की प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह दो अलग-अलग कहानी बताती हैं जिनके बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी हुई है, जो आपको यह फिल्म देखने पर मजबूर कर देगी।

द अनकैनी काउंटर

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध दिए वेब सीरीज बहुत ही शानदार है। यह एक दिव्यांग लड़की की कहानी है जो एक दुखद दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने के बाद उस भयानक याद से परेशान रहता है। उसकी जिंदगी में सबसे बड़ा मोड तब आता है जब वह अलौकिक शक्तियों वाले लोगों के एक ग्रुप में शामिल हो जाता है और अपने मृत माता-पिता से मिलने की यात्रा की ओर बढ़ता है।

ओह माय घोस्ट

यह कहानी डरपोक लड़की की है जिस पर एक बहुत ज्यादा मिलनसार लड़की की आत्मा हावी हो जाती है। यह आत्मा धरती पर रहकर अपने अधूरे सपनों को पूरा करना चाहती है। इस कारण से कई अजीब और विपरीत परिस्थितियां बनती है। कहानी में लड़की का बॉस भी बताया गया है जो दूसरी लड़की को डेट करने लगता है और कई सारे दिलचस्प मोड़ आते हैं।

ए कोरियन ओडिसी

इस कहानी को 16वीं सदी के चीन की क्लासिक जर्नी पर बनाया गया है। इसमें अंधेरी शक्तियों को एक दूसरे से टकराते देखा जाता है और दूसरी और स्वर्ग और नरक के राजा भी भयंकर युद्ध करते हुए दिखाई देते हैं। इस शो का सेटअप काफी ग्रैंड है और जिस तरह से रिसर्च के साथ इस कहानी को पेश किया गया है, वो जबरदस्त है। दिलचस्प कहानियां के साथ इसमें आपको कई बेहतरीन मुद्दे दिखाई देंगे।

गोब्लिन

यह एक ऐसी कहानी है जिसे द लोनली एंड ग्रेट गॉड के नाम से भी पहचाना जाता है। यह पूरी कहानी एक पॉपुलर मिलिट्री लीडर के आसपास घूमती है जिसके पास अमर रहने का श्राप है। सदियों तक अमर रहते हुए वह किसी रहस्यमय भूत की तरह हो जाता है, जिसे आत्माओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंप दिया जाता है। कहानी तब दिलचस्प होती चली जाती है जब वह एक ऐसी दुल्हन की तलाश करता है, जो उसके इस श्राप को खत्म कर सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews