ट्रोलर ने अभिषेक से कहा- ‘डिजर्व नहीं करते ऐश्वर्या जैसी पत्नी,’ मिला ये करारा जवाब

ट्रोलर ने अभिषेक से कहा- ‘डिजर्व नहीं करते ऐश्वर्या जैसी पत्नी,’ मिला ये करारा जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। लेकिन उनकी हाजिरजवाबी और विट के कारण ट्रोलर्स को करारा जवाब मिलता है। एक बार फिर यही हुआ है। एक ट्रोलर ने ट्विटर पर उन्हें और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को लेकर कुछ कहा, लेकिन उसे ऐसा जवाब मिला कि उसने अपना ट्वीट ही हटा लिया।

दरअसल अभिषेक की फिल्म ‘द बिग बुल’ का ट्रेलर आया। इसके बाद लोग कहीं उनकी एक्टिंग तो कही लुक्स की तारीफ करते नजर आए। लेकिन इसी बीच एक यूजर ने अभिषेक बच्चन पर तंज कर दिया। उन्होने कहा कि ‘तुम किसी लायक नहीं हो। मैं तुमसे सिर्फ एक चीज़ के लिए जलता हूं और वो तुम्हारी बेहत खूबसूरत पत्नी है, हालांकि तुम उसे डिज़र्व नहीं करते हो।’

इसके जवाब में अभिषक बच्चन ने बेहद मजेदार जवाब लिखा। उन्होने जवाब देते हुए कहा कि ‘तुम्हारी राय के लिए शुक्रिया। बस एक बात समझ नहीं आ रही कि तुम किसे लेकर ये बात कह रहे हो क्योंकि तुमने कई सारे लोगों को टैग किया हुआ है। मुझे ये तो पता है कि इलियाना और निकिता शादीशुदा नहीं हैं। इसलिए सिर्फ अजय, मैं और कूकी बचते हैं। बाकी डिजनी प्लस के मैरिटल स्टेटस का पता करके तुम्हें बताता हूं।’ उनसे इस जवाब की अब हर ओर तारीफ हो रही है और इस जवाब को पढ़कर ट्रोलर ने भी अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इससे पहले भी कई बार अभिषेक को अमिताभ बच्चन का बेटा होने और ऐश्वर्या के पति होने के चलते ट्रोल किया जा चुका है, लेकिन अपने ह्यूमर के चलते उन्होने हमेशा ऐसे ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews