‘Singham Again’ में लगेगा ग्लैमर का तड़का, इस खूबसूरत एक्ट्रेस की फिल्म में हुई एंट्री

Singham Again

 Singham Again: बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। इस फिल्म के सेट से हाल ही में पूजन की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह को देखा जा सकता था और यह सभी पूजन कर रहे थे। तस्वीरें सामने आने के बाद यह तय हो गया था की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है की फिल्म में एक नई एंट्री हुई है।

यह तो सभी जानते हैं कि ‘सिंघम अगेन’ में रोहित शेट्टी के तीनों कॉप यानी सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा करीना कपूर को भी सिंघम रिटर्न्स के अपने किरदार को आगे बढ़ाते हुए देखा जाएगा। वहीं लेडी सिंघम के तौर पर दीपिका पादुकोण की एंट्री भी फिल्म में होने वाली है। इन सभी बातों पर फिल्म के मेकर्स मुहर लगा चुके हैं, लेकिन अब नई एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है।

नई एक्ट्रेस की हुई एंट्री

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में टेलीविजन की ग्लैमरस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की एंट्री हुई है। श्वेता को अपने खूबसूरत अवतार और शानदार एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ही उनके फिल्म में एंट्री लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था, जिन पर अब एक्ट्रेस ने मुहर लगा दी है।

श्वेता बनी फिल्म का हिस्सा

श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक व्यक्ति की स्टोरी को शेयर किया है, जिसमें वह रोहित शेट्टी के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। इस स्टोरी में यह लिखा हुआ है कि हम रॉकस्टार श्वेता तिवारी का सिंघम अगेन के जरिए कॉप यूनिवर्स में स्वागत करते हैं। विकास कलंतरी की इस स्टोरी को रिपोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फिल्म में अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है।

Singham Again

पहले भी रोहित के साथ किया काम

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी रोहित शेट्टी के साथ काम कर रही हैं। इसके पहले वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कंटेस्टेंट के तौर पर रोहित के साथ काम कर चुकी हैं जहां उन्होंने अपना दम दिखाया था। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का भी हिस्सा हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में लीड रोल में हैं और श्वेता तिवारी के साथ विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी को भी मुख्य किरदारों में देखा जाने वाला है। यह सीरीज साल 2024 में रिलीज की जाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews