बॉलीवुड की ये 5 हॉरर सीरीज खड़े कर देगी रोंगटे, शानदार है कहानी

Bollywood horror series

Bollywood Horror Series: ओटीटी की दुनिया एंटरटेनमेंट के लिए लोगों को बड़े पर्दे से ज्यादा अच्छी लगने लगी है। हफ्ते दर हफ्ते यहां फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगभग हर विषय पर फिल्मों और सीरीज का निर्माण किया जाता है, जिन्हें दर्शक अपनी पसंद के हिसाब से देखते हैं।

ओटीटी प्लेटफार्म ने दर्शकों के बीच एक खास चीज ये भी पेश की है कि अब दर्शक सिर्फ नई और अलग चीजें देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि अब मेकर्स और प्रोड्यूसर भी घिसे पिटे और पुराने आइडियाज पर काम करना बहुत कम पसंद करते हैं। बॉलीवुड में अब तक कई शानदार सीरीज बनाई जा चुकी है और कुछ तो ऐसी है, जो हॉलीवुड को टक्कर देने की ताकत रखती है।

आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने ओटीटी पर जमकर धमाल मचाया है। कुछ सीरीज में बॉलीवुड तो कुछ में टेलीविजन के सितारे नजर आए हैं और उन्होंने जबरदस्त काम किया है। चलिए उन रोंगटे खड़े करने वाली हॉरर सीरीज के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी आंखें फटी रह जाएगी।

बेताल

गैंग्स ऑफ वासेपुर में बेहतरीन किरदार में नजर आए विनीत कुमार ने ओटीटी पर जबरदस्त काम किया है। उनकी सीरीज बेताल के लिए उन्हें खूब सराहना मिली है। नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज को लाखों लोगों ने पसंद किया है। ये एक हॉरर थ्रिलर है, जो काफी शानदार है।

अनकही अनसुनी

डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है कहानी एक पुलिस अधिकारी की है। यह पुलिस अधिकारी अपने प्रदेश में ऑफिसर बनने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति होता है। ऐसा करने के लिए इसे सराहना तो दूर यातनाएं दी जाती है और प्रमोशन की जगह डिमोशन कर दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे में ड्यूटी करने के दौरान यह कई भयानक घटनाओं का सामना करना पड़ता है और इसी पर पूरी कहानी आधारित है।

घौल

मानव कौल, महेश बलराज और राधिका आप्टे की यह कहानी किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। नेटफ्लिक्स की यह कहानी एक आर्मी कैंप की है, जहां पर अपराधी का इंटेरोगेशन चल रहा होता है। प्रतीक ग्राहम की ये कहानी काफी डरावनी और दिलचस्प है।

टाइपराइटर

टाइपराइटर बॉलीवुड की सबसे फेमस और शानदार वेब सीरीज में से एक है। ये कहानी ना सिर्फ लोगों को डराने का काम करते हैं बल्कि उन्हें एक विचित्र दुनिया में भी ले जाती है। पलोमी घोष, समीर कोच्चर, सूरज कोहली की नेटफ्लिक्स पर आई ये कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी।

गहराइयां

जियो सिनेमा की यह कहानी बहुत ही डरावनी है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो बेंगलुरु में रहती है और अचानक उसका ट्रांसफर मुंबई कर दिया जाता है। यहां रहने के दौरान उसे इस बात का अंदाजा होता है कि कुछ डरावनी शक्तियां उसका पीछा कर रही है। यही से सीरीज में डरावनी चीजें होना शुरू होती है, जो किसी को भी हैरान कर देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews