अगस्त के महीने में दर्शकों को एंटरटेन करेगी ये 9 फिल्में, 3 में होगी कांटे की टक्कर

bollywood movies

Bollywood Movies: हर महीने दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज होती है। इनमें से कुछ फिल्मों की कहानी और कलाकार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ को पसंद नहीं किया जाता है। दर्शकों की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखते हुए फैमिली ड्रामा, क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी, हॉरर सभी तरह के कंटेंट पेश किए जाते हैं।

अगस्त के महीने में 9 हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली है जिनमें से तीन के बीच बड़ा क्लेश देखने को मिलेगा। आज हम आपको बताते हैं कि इस महीने कौन से कलाकार अपनी अलग-अलग कहानियों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

लफ्जों में प्यार

4 अगस्त को डायरेक्टर राजा राजदीप गिरी और धीरज मिश्रा के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म लफ्ज़ों में प्यार रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जरीना वहाब, अनीता राज और विवेक आनंद मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कोट

4 अगस्त के दिन अक्षय दत्त और कुमार अभिषेक के निर्देशन में बनी फिल्म कोट भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय मिश्रा, आमिर अली शेख और विवान शाह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

जेलर

सुपरस्टार रजनीकांत भी इस बार दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। तमिल भाषा में बनाई गई उनकी फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस पैन इंडिया फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। जैकी श्रॉफ और मोहनलाल जैसे कलाकार इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे।

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

ओएमजी 2

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दे दिया है और यह भी 11 अगस्त को रिलीज होगी। यामी गौतम का भी फिल्म में मुख्य किरदार है।

अकेली

नुसरत भरुचा की फिल्म अकेली 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रणय मेश्राम के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सस्पेंस से भरी हुई दिखाई दे रही है। इसमें निशांत दहिया और ताशी हलेवी जैसे एक्टर भी दिखाई देंगे।

घूमर

घूमर का निर्देशन आर बाल्की ने किया है, जो 18 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर, शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अनन्या पांडे को भी देखा जाएगा। राज शांडिल्य ने इसका डायरेक्शन किया है और परेश रावल भी अहम किरदार में हैं।

पांच कृति फाइव एलिमेंट्स

संजय भार्गव दर्शकों के लिए 25 अगस्त को 5 कृति फाइव एलिमेंट्स नामक एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें बिजेंद्र काला, सागर वाही, कुरंगी विजयश्री नागराज जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

इन फिल्मों में होगा क्लेश

10 अगस्त को सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हो रही है। वहीं 11 अगस्त को सनी देओल की फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 रिलीज की जाने वाली है। यह सभी बड़े बजट और बड़े चेहरे वाली फिल्में हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कौन सी कहानी और किस कलाकार की अदायगी दर्शकों के दिलों में जगह बनाती है, ये रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews