इन दो फिल्मों ने रिलीज से पहले ही मचाई हलचल, छावा को दे सकती है टक्कर

फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला जारी ही रहता है। ऐसे में इन दिनों Book My Show में इन दो फिल्मों के एडवांस बुकिंग के लिए होड़ मची हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों फिल्में छावा मूवी को टक्कर दे सकती है।
First Blockbuster Film of Indian Cinema

Upcoming Movies : फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई मूवी जरूर रिलीज होती रहती है। पहले के जमाने में गिने-चुने कुछ ही एक्टर होते थे, जिन्हें फैंस भी देखना पसंद करते थे, लेकिन अब नए-नए चेहरे उभरकर सामने आ रहे हैं, जिन्हें डायरेक्टर कास्ट करते हैं। जिनमें से कुछ को सफलता मिलती है, तो कुछ ऐसे भी हैं, जो इंडस्ट्री से एकदम आउट हो जाते हैं। वहीं, इन दिनों की बात करें तो छावा फिल्म हर तरफ छाई हुई है। थिएटर दशकों से खचाखच भरे हुए हैं। इसी बीच दो बड़ी फिल्में दस्तक देने वाली है, जो कि मच अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही हलचल मचा दी है।

साल 2025 फिल्मी कलाकारों के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल बहुत सारे एक्टर्स की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। जिनमें से कुछ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो कुछ की शुरू होने वाली है। कुछ के डेट अनाउंसमेंट हो चुके हैं, तो कुछ पर से अभी पर्दा नहीं उठा है।

दो फिल्में होगी रिलीज

वहीं, छावा की बात करें, तो इसमें विकी कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया और एक बड़ा इतिहास रचा है। इसकी दमदार कमाई के बीच अब दो बड़ी फिल्में आ रही है, जिससे यह उम्मीद है कि यह छावा का रिकॉर्ड तोड़ दे। दोनों ही फिल्मों की ऑनलाइन लाइक को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है, कि फिल्म छावा को टक्कर दे सकती है।

क्रेजी और सिकंदर (Crazxy & Sikandar)

दरअसल, इन दोनों फिल्मों का नाम क्रेजी और सिकंदर है। इन दोनों ही मूवीस को लेकर चर्चाएं काफी दिन से चल रही है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले बुक माय शो पर 102 लाख लोगों ने इसे लाइक कर दिया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है, जो कि 28 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली कर रहे हैं, जिसमें सोहम शाह नजर आएंगे।

फैंस है एक्साइटेड

वहीं, सिकंदर की बात करें तो यह सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। जिसे बुक माय शो पर 105 लाख लोगों ने लाइक किया है। इसके निर्देशक एआर मुरुगदास है। इस फिल्म में रश्मिक मंदाना, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल नजर आएंगी, जो ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल, फिल्म कितनी दमदार है, इसका पता तो रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन दर्शक दोनों ही फिल्मों के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews