इस सुपरस्टार ने सलमान खान के साथ दोबारा काम करने से कर दिया था मना, फिर बड़े पर्द पर नहीं दिखी दोनों की जोड़ी

एक वक्त ऐसा भी आया जब एक अभिनेता ने सलमान खान के साथ काम करने के बाद यह कह दिया था कि वह दोबारा उनके साथ फिल्म नहीं करेंगे। यह उस समय काफी चौंकाने वाली बात थी।
Salman Khan

Actor Don’t want to Work with Salman Khan : सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में है। “मैंने प्यार किया” से अपनी पहचान बनाने वाले सलमान के साथ काम करने का सपना हर कोई देखता है। उन्होंने अपने करियर में कई नई एक्ट्रेसेस को भी लॉन्च किया, जिन्होंने बाद में सफलता हासिल की।

हालांकि, एक वक्त ऐसा भी आया जब एक अभिनेता ने सलमान खान के साथ काम करने के बाद यह कह दिया था कि वह दोबारा उनके साथ फिल्म नहीं करेंगे। यह उस समय काफी चौंकाने वाली बात थी।

आमिर खान

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे। आमिर और सलमान ने 1994 में आई “अंदाज अपना अपना” में साथ काम किया था। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। हालांकि, एक पुराने इंटरव्यू में आमिर ने करण जौहर से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उस वक्त सलमान उन्हें बिल्कुल भी प्रोफेशनल नहीं लगे थे, जिस वजह से उन्होंने तय कर लिया था कि वह दोबारा उनके साथ काम नहीं करेंगे।

फिर बड़े पर्द पर नहीं दिखी जोड़ी

आमिर ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने सलमान पर गुस्सा जाहिर किया था। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में सुधार हुआ और वे अच्छे दोस्त बन गए। इसके बावजूद, आमिर और सलमान को फिर कभी एक साथ बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews