
Vyjayanthimala : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास काफी रोचक रहा है। ऐसे में साउथ की कई टॉप एक्ट्रेस बॉलीवुड में आई है और अपना जलवा दिखाया है। जिसकी शुरुआत उस अभिनेत्री ने की। जिसके सामने अन्य एक्ट्रेस के पसीने छूट गए थे। तीखे नैन नक्श वाली डांसर और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखते ही सफलता इस कदर हासिल की, जिसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने जमाने में वह कई बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। एक समय ऐसा था कि वह अपने को स्टार्स को मुंह भी नहीं लगाती थी।
दरअसल, इस अभिनेत्री का नाम वैजयंती माला है। जिन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। तमिल परिवार में जन्मीं एक्ट्रेस उस दौर में मधुबाला, नूतन, नरगिस, जैसे नामचीन एक्ट्रेस में गिनी जाती थी।
एक्टिंग के दम पर बनाया फैंस को दीवाना
अपनी अदाकारी और एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली वैजयंती माला अपने जमाने में हर किसी की फेवरेट बन चुकी थी, लेकिन उनकी एक आदत उनके किसी भी को-स्टार्स को पसंद नहीं आती थी। यह उन स्टार्स में शामिल है, जो अपने शर्तों पर काम किया करते थे। कभी भी मेर्क्स के आगे नहीं झुके।
नए लोगों के साथ घूलना-मिलना नहीं था पसंद
तमिल सिनेमा से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में कदम रखते ही अपना दबदबा बना लिया था। उनके डांस “मन डोले मेरा तन डोले”, “मैं क्या करूं राम मुझे बुड्ढा मिल गया”, “होठों पर ऐसी बात उड़े”, “जब जब जुल्फें तेरी” जैसे हिट सोंग्स ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उस वक्त वह ऐसी हीरोइन में से एक थी, जो कुछ ही न्यू कॉमर्स के साथ बात किया करती थी। उन्हें नए लोगों के साथ घूलना मिलना बिल्कुल पसंद नहीं था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



