ये एक्ट्रेस बनने वाली थी ‘दूल्हे राजा’ की हीरोइन, गोविंदा-कादर की जोड़ी ने जमकर मचाया था धमाल

ये एक्ट्रेस बनने वाली थी ‘दूल्हे राजा’ की हीरोइन, गोविंदा-कादर की जोड़ी ने जमकर मचाया था धमाल

25 Years Of Dulhe Raja : फिल्म ‘दूल्हे राजा’ 90 के दशक की बहुत ही शानदार फिल्म थी जो कि गोविंदा के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। बता दें कि यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी। जिसमें गोविंदा और कादर खान की जोड़ी ने दर्शकों के बीच खुब धमाल मचाया था। इनके अलावा, फिल्म में रवीना टंडन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का “अंखियों से गोली मारे” और “सुनो ससुर जी” गाना सिनेमा की हिस्ट्री में अगल ही जगह बनाई थी। जिसे आज यानि 10 जुलाई को 25 साल पूरे हो चुकें हैं। तो चलिए इस फिल्म से जुड़ी कुछ अन्य बातें आपको बताते हैं…

10 जुलाई 1998 को हुई थी रिलीज

बता दें कि दूल्हे राजा’ 10 जुलाई 1998 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म हरमेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित थी। जिसमें गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लिवर, प्रेम चोपड़ा, मोहनिश बहल और असरानी जैसे फेमस कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी शानदार कहानी लोगों को खुब भाई थी। यह एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है कि लोग आज भी इसे देखने से पीछे नहीं हटते और आज भी अपनी यादों को ताजा करते हैं। यह फिल्म नई पीढ़ी के बच्चों को भी खुब भाति है।

पहले रखा गया था ये नाम

दरअसल, 90 के दशक में गोविंदा और कादर खान की जोड़ी ने बहुत सी फिल्मों में लोगों को हंसाने का काम किया है। दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हुई है। दोनों सेट पर काफी मस्ती किया करते थे जैसी मस्ती करते हुए उन्हें उनकी हर फिल्मों में देखा जाता है। बता दें कि जब भी कॉमेडी फिल्मों का जिक्र किया जाता है तो दूल्हे राजा का नाम अभी भी टॉप 10 की लिस्ट में दिखता है। वहीं, इस फिल्म का नाम पहले कुछ और रखा गया था। जी हां, पहले इस मूवी का नाम ‘तू हसीन मैं जवान‘ रखा गया था लेकिन आखिरी वक्त पर इसका नाम बदल दिया गया।

इस एक्ट्रेस ने किया था मना

इसके अलावा, फिल्म में लीड हीरोइन के लिए रविना टंडन नहीं बल्कि ममता कुलकर्णी को लिया गया था लेकिन उसने फिल्म को करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद रविना टंडन को फिल्म के लिए साइन किया गया। वहीं, दोनों की जोड़ी फिल्म में फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई। इस फिल्म का गाना “अंखियों से गोली मारे” ने इस कदर इतिहास रचा कि डायरेक्टर हरमेश ने इसी नाम से साल 2002 में फिल्म बना डाली। जिसमें फिर गोविंदा, कादर खान और रवीना टंडन ही लीड रोल में नजर आए थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews