‘यश 19’ में KGF स्टार के साथ नजर आएगी ये हसीना! खुशी से झूमे फैंस

Yash 19

Yash 19: कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ के जरिए दर्शकों के दिल में एक खास जगह हासिल की है। इन फिल्मों ने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार का दर्जा दिला दिया है। अब उनकी आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनकी एक नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है जिसे फिलहाल ‘यश 19’ के नाम से पहचाना जा रहा है। 8 दिसंबर को वह अपनी इस फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाने वाले हैं। इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

यश की आने वाली फिल्म के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस फिल्म में तमिल एक्ट्रेस सई पल्लवी की एंट्री हो सकती है। फिलहाल इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन हर जगह यह चर्चा चल रही है की मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है। इस खबर के सामने आने के बाद यश और सई के फैंस में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। केवीएन प्रोडक्शंस के साथ बनने वाली यश की इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर सकते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सई

सई पल्लवी तमिल इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी ‘एसके 21’ में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को कमल हासन के प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘पुष्पा 2’ में भी देखा जा सकता है। हालांकि, अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे यश

‘यश 19’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रहे कन्नड़ सुपरस्टार को कई फिल्मों मे देखा जाने वाला है। वह निर्देशक प्रशांत नील के साथ अगली फिल्म का ऐलान कर चुके हैं। ‘केजीएफ’ की तीसरी फ्रेंचाइजी भी जल्द रिलीज होगी जिसमें वह एक बार फिर एक्शन करते दिखाई देंगे। हालांकि, फिलहाल इस फिल्म को बनाने में वक्त लगने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews