Krrish 4 में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! इन देशों में जाकर शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन

फिल्म की हीरोइन को लेकर दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि कृष में प्रियंका चोपड़ा बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आई थी।
Krrish 4

Krrish 4 : बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक आईकॉनिक फिल्में बनी हैं। जिनमें कृष, धमाल, गोलमाल, वेलकम, हेरा फेरी जैसे नाम शामिल हैं। कृष की बात करें, तो यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुका है। इसकी पहली फ्रेंचाइजी साल 2006 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, रेखा और नसरुद्दीन शाह ने भी मेन कैरक्टर प्ले किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद इसके तीन फ्रेंचाइजी और रिलीज हो चुके हैं। वहीं, अब दर्शक चौथी फ्रेंचाइजी का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। कृष 4 को लेकर लगातार अपडेट्स जारी है। हर बार की तरह इस बार भी ऋतिक रोशन ही फिल्म के सुपर हीरो बनेंगे। वहीं, अदाकारा को लेकर दर्शकों के बीच जो सस्पेंस बना हुआ है वह अब खत्म हो चुका है।

इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

फिल्म डायरेक्टर राकेश रोशन ने एक्ट्रेस के नाम पर मोहर लगा दी है। फिल्म में रेखा की झलक भी देखने को मिलेगी, जिन्होंने कृष और कृष 3 में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। एक बार फिर वह अपनी कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वहीं, प्रियंका की री-एंट्री को लेकर अभी भी कुछ कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। बता दें कि कृष 3 रिलीज में प्रियंका के साथ लीड रोल में कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय नजर आए थे

यहां होगी शुटिंग

फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। जिसकी शूटिंग इसी साल गर्मियों में शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए कोशिश से जारी है। कृष 4 में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। इसकी आधी शूटिंग मुंबई में होगी, तो आधी शूटिंग यूरोपियन कंट्री में होगी। बता दें कि ऋतिक रोशन फिलहाल वॉर-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे यशराज बैनर तले बनाया जा रहा है। जिसमें वह एक बार फिर दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। वॉर-2 स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल फैंस को वॉर-2 और कृष-4 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews