रामायण से कटा इस मशहूर एक्ट्रेस का पत्ता, ऑडिशन में किया गया रिजेक्ट!

रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के अलावा केजीएफ एक्टर फेम यस भी नजर आने वाले हैं। हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को लिया गया है, लेकिन इस रोल के लिए अभिनेत्री कुब्रा सैत को रिजेक्ट कर दिया गया है।
Ramayana

Ramayana Movie : रामायण की शूटिंग का काम तेजी से चल रहा है। जिसका बजट काफी अधिक है। इसे लेकर कई स्टार कास्ट चर्चा में रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, तो वहीं केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को इफेक्टिव और बेहतर बनाने के लिए वीएफएक्स के स्पेशल इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसके तहत, प्रोजेक्ट से इस अभिनेत्री का पत्ता पूरी तरह से कट गया है। इसके बाद वह मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका खुलासा अभिनेत्री ने खुद किया है।

कुब्रा सैत

दरअसल, इस अभिनेत्री का नाम कुब्रा सैत हैं, जिन्होंने फिल्म में शूर्पणखा के रोल के लिए ऑडिशन दिया गया था, लेकिन इस किरदार के लिए उन्हें नहीं चुना गया। बता दें कि इस एक्ट्रेस को ‘सेक्रेड गेम्स’ में कुकू का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान कुब्रा ने बताया, “मैं नाक की वजह से शूर्पणखा के किरदार के लिए परफेक्ट थी। मैं एकदम फिट रहती, लेकिन मुझे कास्ट नहीं किया गया। अब मैं यह जानने के लिए एक्साइटेड हूं कि इस रोल के लिए आखिर किसे फाइनल किया गया है।”

दो पार्ट में होगी रिलीज

इस फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। फिलहाल, इस फिल्म का बजट 835 करोड रुपए बताई जा रही है। इसका पहला भाग साल 2026 की दिवाली में रिलीज किया जाएगा, तो वहीं दूसरा पार्ट 2017 की दिवाली में रिलीज होने वाला है। इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी के अलावा टीवी एक्टर रवि दुबे भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म में सीता का रोल प्ले करने के लिए पहले आलिया भट्ट का नाम तय किया गया था लेकिन उनके बिजी शेड्यूल और प्रोजेक्ट की डेट क्लास करने के कारण उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। वहीं, हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews