Hindi News

इस होली सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाई धूम, अब तक मिले 1 बिलियन व्यूज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
होली का त्योहार म्यूजिक के बिना पूरा नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे यूट्यूब पर एक बिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। इसे सुनकर आप भी झूम उठेंगे।
इस होली सॉन्ग ने यूट्यूब पर मचाई धूम, अब तक मिले 1 बिलियन व्यूज

म्यूजिक के बिना होली का त्यौहार अधूरा है। इस दिन एंजॉय करने के लिए हर कोई म्यूजिक पर झूमता गाता है। बॉलीवुड में होली के गानों की कोई कमी नहीं है। अनगिनत ऐसी फिल्में हैं जिनमें होली के सीन फिल्माए गए हैं।

अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर कपूर तक की कई फिल्में हैं, जिनमें होली के शानदार गाने हैं। जब भी होली की धूम मचती है यह गाने जरूर बजाए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा गाना बताते हैं जो होली से जुड़ा है और इसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा और सुना गया है।

गाना सुनकर झूम उठेंगे आप

होली का यह गाना इतना शानदार है कि इसे यूट्यूब पर एक बिलीयन व्यूज मिले हैं। गाने की बीट से लेकर लिरिक्स और साउंड सब कुछ आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इसे मोनाली ठाकुर, नेहा कक्कड़ और तनिष्क बागची ने गाया है।

कौन सा है गाना

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल ट्रैक है। यूट्यूब पर इस गाने को एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अपनी रिलीज के 9 साल बाद भी इस फिल्म का गाना होली पर ट्रेंड कर रहा है। होली के त्योहार पर जरूर बजाया जाता है।

कैसी थी फिल्म

फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया की बात करें तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक खेतान में लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 2014 में आई हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया का स्पिरिचुअल सीक्वल है। यह छोटे शहर की एयर होस्टेस की कहानी है जो अपने रूढ़िवादी मंगेतर की उम्मीदों पर खरा उतरने से इंकार करती है और अपनी जिंदगी जीना चाहती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews