इस म्यूजिक एल्बम ने Diljit Dosanjh को बनाया युवाओं के दिलों की धड़कन, जानें कितनी है फीस और नेटवर्थ

युवाओं के दिलों की धड़कन दिलजीत दोसांझ आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके पॉपुलर म्यूजिक एल्बम और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ युवाओं के दिलों की धड़कन है। उनके गाए गए गाने आज की जनरेशन के बीच कितने मशहूर हैं, इस बात से सभी वाकिफ हैं। जब भी दिलजीत का कोई नया गाना आता है या फिर कहीं पर म्यूज़िक कॉन्सर्ट हो रहा होता है तो दर्शक उस पर जमकर प्यार लगते हैं। अपनी बेहतरीन आवाज से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले दिलजीत प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंच चुके हैं।

म्यूजिक एल्बम ‘इश्क दा उड़ा आड़ा’ से 2004 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले दिलजीत आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। पहले गाने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए और फैंस के बीच उनकी दीवानगी बढ़ती चली गई। आज उनके जन्मदिन के मौका पर हर कोई उन्हें बधाई देता हुआ दिखाई दे रहा है। चलिए आज इस खास मौके पर हम आपको उनके करियर, नेटवर्थ और उन्हें सफलता दिलाने वाली म्यूजिक एल्बम के बारे में बताते हैं।

गानों और फिल्मों में किया काम

दिलजीत दोसांझ का नाम जब सामने आता है तो हर कोई उनके गाने गुनगुनाने लगता है। उन्हें अक्सर पंजाबी गाने गाते हुए देखा गया है। सरदार जी, पंज तारा, गोलिया ये उनके प्रसिद्ध गाने हैं। गानों में अपनी बेहतरीन आवाज देने के अलावा उन्हें जट्ट एंड जूलियट, हौसला रख और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में काम करते हुए भी देखा जा चुका है। उन्होंने हिंदी ही नहीं पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

इस एल्बम से जागी किस्मत

दिलजीत दोसांझ के वैसे तो सभी गाने दर्शकों को पसंद आए लेकिन साल 2009 में उनका एक एल्बम आया था जिसका नाम ‘द नेक्स्ट लेवल’ है। इस एल्बम में दिल नचदा, पंगा, देसी दारू, लॉस एंजिल्स, पंजाबी, रूबरू, कबड्डी और तलवारा जैसे गाने हैं। यह उनकी छठी एल्बम थी और इसके सभी गाने लोगों को बहुत पसंद आए थे। कुछ गाने तो इतने मशहूर हुए की दिलजीत की पापुलैरिटी रातोंरात बढ़ गई।

दिलजीत दोसांझ की फीस (Diljit Dosanjh)

दिलजीत दोसांझ की फीस की बात करें तो फिल्मों में काम करने के लिए वह 4 से 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था और जल्दी वह ‘बॉर्डर 2’ में दिखाई देंगे। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हुई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। किसी वेडिंग फंक्शन या सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए दिलजीत लेते हैं और इसके अलावा उनके कॉन्सर्ट भी होते रहते हैं।

कितनी है नेटवर्थ

उनकी नेटवर्क की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में यह तकरीबन 172 करोड रुपए बताई जाती है। दिलजीत केवल एक्टिंग और सिंगिंग ही नहीं करते बल्कि मारियो, कोका-कोला और फिला जैसी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इन सभी ब्रांड से उन्हें तगड़ी कमाई होती है। इसके अलावा उन्होंने कुछ जगहों पर निवेश भी किया हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews