Thug Life में नजर आएगी बॉलीवुड की ये हसीना, डायरेक्टर मणि रत्नम ने कैरेक्टर से उठाया पर्दा

मणि रत्नम और कमल हासन एक बर फिर बड़े पर्दे पर धमाल।मचाने की तैयारी में हैं। इनकी फिल्म 'ठग लाइफ' जल्द रिलीज होगी जिसमें एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है।
Thug Life

डायरेक्टर मणि रत्नम को अपनी शानदार फिल्मों की वजह से पहचाना जाता है। वो जब भी बड़े पर्दे पर कुछ पेश करते हैं धमाल मचा देते हैं। अब वह जल्दी कमल हासन के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ की हर जगह चर्चा हो रही है। वहीं अब फिल्म से जुड़ा एक और खुलासा हुआ है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। एक्ट्रेस अपने डांस और एक्टिंग से पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। 5 जून को जब फिल्म रिलीज होगी तब इस एक्ट्रेस का खास किरदार फिल्म में देखने को मिलेगा। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ठग लाइफ में बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री (Thug Life)

मणि रत्नम ने हाल ही में एक तमिल मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस की भूमिका पर बात की है। सबसे पहले तो आपको बता दें की एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सानिया मल्होत्रा हैं। जिन्हें फिल्म में कैमियो रोल करते हुए देखा जाने वाला है। रत्नम के मुताबिक एक्ट्रेस का किरदार छोटा है और वह एक गाने में नजर आने वाली है। उन्होंने यह भी बताया है की फिल्म दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। सानिया को फिल्म के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि उनका नॉर्थ इंडियन लुक और स्टाइल कहानी की सच्चाई को बनाए रखेगा।

कमाल की डांसर हैं सान्या

बता दें कि इसके पहले सान्या को फिल्म के पहले गाने जिंगुचा में देखा गया। जिसमें उन्होंने अपने डांस मूव्स से सभी को हैरान कर दिया। गाने में सानिया की एनर्जी कमाल की है। ए आर रहमान के म्यूजिक से सजाया गया यह गाना हिट साबित हो चुका है।

कैसी है फिल्म

फिल्म की बात करें तो इसमें कमल हसन एक क्रूर गैंगस्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ तृषा कृष्णन, अशोक सेल्वन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, सिलंबरासन, अली फजल, रोहित सराफ, जोजू जॉर्ज, नासर जैसे सितारे मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि 1987 के बाद अब जाकर मणि रत्नम और कमल हसन को एक साथ वापसी करते हुए देखा जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews