टॉक्सिक का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, नजर आई यश और कियारा की शानदार केमिस्ट्री

यश की फिल्म टॉक्सिक का पहला गाना तबाही रिलीज कर दिया गया है। इसमें कियारा के साथ उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में नयनतारा की झलक भी है।
Toxic

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर को कमाल का एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। यह फिल्म जैसे-जैसे अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है वैसे-वैसे इससे जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है।

अब फैंस को शानदार तोहफा देते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज कर दिया है। इसमें यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच शानदार रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच छा गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

टॉक्सिक का पहला गाना रिलीज

टॉक्सिक का पहला गाना तबाही रिलीज होने के बारे में अनाउंसमेंट पहले ही कर दिया गया था। जब इसका फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था तब भी काफी बवाल मचा था। फिल्म की रिलीज डेट बदलने की वजह से गाना पेश नहीं किया गया था। हालांकि अब इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड़ मलयालम में दर्शकों के लिए पेश कर दिया गया है।

कैसा है गाना

फिल्म के इस गाने में यश और क्यारा के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। यश ने अपने एक्स हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा सही और गलत के विचारों से परे एक मैदान है, मैं आपसे वहीं मिलूंगा-रूमी। दोनों कलाकारों के साथ गाने में नयनतारा की झलक भी देखने को मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में किसी गैंगस्टर ग्रुप का हिस्सा बनी हैं।

कब आएगी फिल्म

एक के बाद एक कई रिलीज डेट बदलने के बाद अब टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट सामने आ गई है। इसे 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश और कियारा के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews