इस दिन आएगा Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का ट्रेलर, आलिया भट्ट ने अनाउंस की डेट

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस फिल्म के जरिए 7 साल बाद करण जौहर डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं और आलिया रणवीर की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। हाल ही में इस फिल्म का गाना तुम क्या मिले रिलीज किया गया है जो टॉप लिस्ट में शुमार हो गया है। फैंस ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब इसकी डेट अनाउंस कर दी गई है।

इस दिन आएगा रॉकी और रानी का ट्रेलर

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की ट्रेलर रिलीज डेट करण जौहर ने अनाउंस कर दी है। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी से जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई को फिल्म

का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आलिया काफी खुश दिखाई दे रही थी और गॉर्जियस लग रही थी। अपने हाथों से चार का इशारा करते हुए उन्होंने ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है।

दूसरी बार दिखेगी रणवीर-आलिया की जोड़ी

यह दूसरी बार होगा जब रणवीर और आलिया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखा जाने वाला है। इससे पहले दोनों जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली बॉय में दिखाई दिए थे। दोनों की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि अब तक जितनी भी डिटेल और पोस्टर सामने आए हैं उसमें इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल के दिखाई दे रही है। फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews