Tripti Dimri ने सोशल मीडिया पर लगाया डांस मूव्स का तड़का, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Tripti Dimri

Tripti Dimri: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में काम करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में नजर आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग काफी हद तक बढ़ गई है। उनके अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दे दिया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों को जनता का बहुत प्यार मिला था और अब इसके बाद फैंस एक्ट्रेस के वीडियो को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सामने आया वीडियो

तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीकेंड नाइट वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को फिल्म यह जवानी है दीवानी के गाने ‘घाघरा’ पर जमकर डांस करते हुए देखा जा रहा है। वह दिल खोलकर डांस कर रही है और उनका अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”895461110″]

फैंस को पसंद आया अंदाज

‘घाघरा’ पर डांस करने के अलावा एक्ट्रेस को ‘बोले चूड़ियां’ पर थिरकते हुए देखा गया। उनके शानदार डांस मूव्स लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अपने अंदाज से एक्ट्रेस पूरी महफिल में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वेस्टर्न आउटफिट में वह काफी कमाल की लग रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

तृप्ति डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2017 में ‘पोस्टर बॉयज’ से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्हें ‘लैला मजनू’ और फिर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘बुलबुल’ में देखा गया था। इसके बाद ‘कला’ में उनकी एक्टिंग तो सभी को पसंद आई लेकिन ‘एनिमल’ ने उन्हें रातों-रात जो पापुलैरिटी दिलाई है, वह कमाल की है। नेशनल क्रश के नाम से पहचानी जा रही तृप्ति की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ गई है। आने वाले दिनों में उन्हें विक्की कौशल के साथ ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ में देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews