मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना पर फूटा उर्फी का गुस्सा, पोस्टर लेकर किया विरोध

Manipur Violence

Manipur Violence : मणिपुर के कांगपोकपी में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़कों पर घुमाया गया। वहीं उनके साथ गैंगरेप भी किया गया। इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना का वीडियो सामने आने के बाद सभी का दिल दहल गया। कई लोगों ने इस मामले का विरोध जताया तो कई लोगों ने अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इसी बीच अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली उर्फी जावेद भी इस मामले का विरोध अलग अंदाज़ में करती नजर आई।

उर्फी जावेद मणिपुर में हुई महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना को लेकर एयरपोर्ट पर पोस्टर पर #KUKI और #Manipur लिख कर विरोध करती नजर आई। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी के इस अंदाज को देख लोग भी हैरान रह गए है। लोग उर्फी की तारीफ करने के साथ उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं और उनके साथ इस विरोध का हिस्सा बन रहे हैं।

Manipur Violence

जैसा कि आप सभी जानते हैं उर्फी जावेद कभी भी किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती है। वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर देती है। ऐसे में मणिपुर में हुए मामले में भी उर्फी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गुस्सा जाहिर किया है। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर विरोध करने के साथ ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा है – मणिपुर नें जो भी हुआ वह सिर्फ मणिपुर के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए शर्मसार है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews