उर्वशी रौतेला ने डाकू महाराज में किया सिर्फ 3 मिनट का रोल, ली इतनी मोटी फीस!

उर्वशी रौतेला इन दिनों डाकू महाराज में सॉन्ग की फीस को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि यह फिल्म एक महीने पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जबकि आज इसे OTT पर रिलीज कर दिया गया है।
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है, जो इन दिनों फिल्म डाकू महाराज को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि OTT प्लेटफार्म पर आज यानी 21 फरवरी को फिल्म रिलीज हो चुकी है, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म एक महीने पहले ही बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी थी। जिसमें उर्वशी रौतेला का एक गाना भी था, जिसे लेकर यह दावा किया गया था कि ओटीटी पर रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस के कई सीन को हटा दिए गए हैं, जो काफी समय तक कंट्रोवर्सी में भी रहा। इसी बीच अभिनेत्री की फीस भी सामने आ गई है।

फिल्म में अभिनेत्री ने बहुत बड़ा रोल प्ले नहीं किया, उनका बस चंद मिनटों का रोल था। हालांकि, शुरुआत में फैंस को ऐसा लगा कि मूवी में वह लीड रोल में नजर आने वाली है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

ली इतनी फीस

फिल्म रिलीज होने के बाद पता चला कि उर्वशी रौतेला का रोल महज फिल्म 3 मिनट का रहा। जिसका बोल दाबिड़ी दाबिड़ी है। जिसमें उनके साथ नंदमुरी बालकृष्ण डांस करते नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने चंद मिनट के लिए भी मोटी फीस वसूल किए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री को करीब 3 मिनट के रोल के लिए 3 करोड रुपए फीस दी गई है। यानी 1 मिनट के लिए उन्होंने एक करोड रुपए चार्ज किए हैं। फिलहाल, अभिनेत्री या फिल्म से जुड़े किसी भी सदस्य ने इसकी ऑफिशल पुष्टि नहीं की है।

हुई थी ट्रोल

ओटीटी पर रिलीज होने से पहले अभिनेत्री को लेकर काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। एक यूजर ने लिखा था, “उर्वशी रौतेला को जानबूझकर पोस्ट और फिल्म से हटा दिया गया है।” दूसरे यूज़र ने लिखा, “पहली महिला है जिसे डाकू महाराज ने नेटफ्लिक्स पोस्टर से हटा दिया गया।” तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, “फिल्म का सबसे अच्छा प्रमोटर पोस्ट में भी नहीं है।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews