Urvashi Rautela को आया चोर का ईमेल, फोन वापसी के बदले एक्ट्रेस से कर डाली ये मांग

urvashi rautela

Urvashi Rautela: 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार क्रिकेट के मुकाबले का आयोजन किया गया था। वर्ल्ड कप के इस महा मुकाबले को देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। यहां न सिर्फ आम जनता बल्कि नामचीन सितारों को भी देखा गया था पर इन्हीं में से एक उर्वशी रौतेला भी थी।

उर्वशी ने टीम को जमकर चीयर अप किया और लगातार सभी का हौंसला बढ़ाती हुई दिखाई दी। लेकिन एक्ट्रेस के चेहरे की रंगत उसे समय उड़ गई जब उन्हें यह पता चला कि उनका 24 कैरेट गोल्ड आईफोन चोरी हो गया है। सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में जानकारी दी थी और अब उन्होंने इस चोरी के बारे में अपडेट दिया है।

चोर ने किया ईमेल

अपने गुम हुए फोन के बारे में उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि चोरी करने वाले ने उन्हें ईमेल किया है और एक डिमांड की है और कहां है कि अगर उसकी डिमांड पूरी हो जाती है तो वह फोन वापस कर देगा। एक्ट्रेस ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें उन्हें Groww Traders के नाम से एक मेल किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि तुम्हारा फोन मेरे पास है और अगर यह वापस चाहिए तो तुम्हें मेरे भाई को कैंसर से बचाने में मेरी मदद करनी होगी। इस स्क्रीनशॉट के साथ एक्ट्रेस ने थम्स अप की इमोजी लगाई है, जिससे जाहिर होता है कि वह मदद करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

24 कैरेट गोल्ड का आईफोन

उर्वशी रौतेला का जो फोन चोरी हुआ है वह बहुत ही खास है क्योंकि यह 24 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है। एक्ट्रेस को अक्सर अपने इस फोन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए देखा जा चुका है। एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है कुछ समय पहले उन्हें बिग बॉस विनर एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम में देखा गया। एक्ट्रेस को जल्द ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट में देखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews