एंटरटेनमेंट के डोज से भरपूर रहेगा वैलेंटाइन डे, थिएटर से लेकर ओटीटी पर रिलीज होगी नई फिल्में और सीरीज

वैलेंटाइन डे को लेकर हर कपल का अपना कोई ना कोई प्लान होता है। अगर इस वेलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको फ्राईडे रिलीज होने वाली मूवीज और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
Valentine Day

फ्राइडे एक ऐसा दिन होता है जिसे अगर एंटरटेनमेंट के डोज का दिन कहां जाए तो बुरा नहीं होगा। दरअसल, इस इन बॉलीवुड में कई सारी फिल्में रिलीज करने का रिवाज बहुत लंबे समय से चला रहा है। फ्राइडे के दिन छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की फिल्में रिलीज की जाती है। आने वाला शुक्रवार इस बार ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि शुक्रवार के दिन वैलेंटाइन डे भी है। यह वैलेंटाइन कपल्स के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।

अगर इस वेलेंटाइन पर आप मूवी डेट पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। आज हम आपको फ्राइडे रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं। इनमें से कुछ सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और कुछ ऐसी हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है। चलिए जान लेते हैं कि आप इनका आनंद कहां ले सकते हैं।

Valentine Day पर एंटरटेनमेंट 

छावा

इसे फ्राइडे की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल को संभाजी का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। रश्मिका मंदाना भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म शुक्रवार को थिएटर में रिलीज की जाने वाली है। लक्ष्मण उतेरकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्यार टेस्टिंग

यह एक रोमांटिक वेब सीरीज है जिसे आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर देख सकते हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है। इसमें सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर नजर आएंगे।

आई एम मैरिड बट

जिन लोगों को कोरियन ड्रामा देखना पसंद है वह इस वेब सीरीज को देख सकते हैं। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में शादीशुदा जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव दिखाए जाएंगे।

मास्को

यह एक्शन थ्रिलर मलयालम फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। जो लोग एक्शन पसंद करते हैं यह फिल्म उनके लिए बेस्ट है।

धूम धाम

इस वेलेंटाइन पर अगर आप कॉमेडी का डोज चाहते हैं तो प्रतीक गांधी और यामी गौतम की फिल्म धूमधाम देख सकते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews