Varun Dhawan को हुई गंभीर बीमारी, बताते समय इमोशनल हुए एक्टर

Varun Dhawan को हुई गंभीर बीमारी, बताते समय इमोशनल हुए एक्टर

मुंबई डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन (Varun Dhawan) इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया (Bhediya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक वेयर वुल्फ का किरदार निभा रहे हैं, जो रात में इंसान से भेड़िया बनकर लोगों की जान ले लेता है। फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इसे राजकुमार राव की फिल्म स्त्री का अगला पार्ट भी बताया जा रहा है। फिल्म में कृति सेनन (Kriti Sanon) वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

कृति सेनन और वरुण धवन इससे पहले भी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल दोनों प्रमोशन में जुटे हुए हैं और एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वरुण धवन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बात बता कर सभी को हैरान कर दिया है। एक इवेंट के दौरान वरुण धवन ने बताया कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह वेस्टीबुलर हाइपोफंक्शन बीमारी है, जिसमें इंसान अपने शरीर को बैलेंस नहीं कर पाता है।

Must Read- Indore: युवती के साथ कार में हुई छेड़छाड़, वीडियो को बताया पुराना, मदद करने आए पत्रकार को जड़ा थप्पड़

इस बीमारी की वजह से कानों का बैलेंस सिस्टम जिसका कनेक्शन आंखों से होता है और जिससे मसल्स कंट्रोल किए जाते हैं उसमे गड़बड़ी आ जाती है और व्यक्ति को अपने शरीर का बैलेंस बनाने में दिक्कत होती है। बैलेंस बिगड़ जाने की वजह से दिमाग तक कोई भी संकेत पहुंचने में समय लगता है और बार-बार चक्कर आते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए वरुण धवन ने बताया कि महामारी खत्म होने के बाद मुझे लगा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन मैं इस बीमारी से पीड़ित हो गया। मैं सब कुछ ठीक करना चाहता था इसलिए मैंने काम से ब्रेक लिया। फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान भी मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और काम में जुटा रहा। अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए वरुण धवन इमोशनल दिखाई दिए। लेकिन इन सब के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी है और अपनी जिंदगी को नार्मल बनाने के लिए वह अपने काम में जुटे हुए हैं। फिल्म भेड़िया की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है और अब वह जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews