दिग्गज एक्टर Junior Mehmood ने दुनिया को कहा अलविदा, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Junior Mehmood

Junior Mehmood: बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू दिखाने वाले दिग्गज कलाकार जूनियर महमूद ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मेरा नाम जोकर, कारवां, हाथी मेरे साथी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके महमूद लंबे समय से पेट की कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से लगातार उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

नहीं रहे जूनियर महमूद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जूनियर महमूद का निधन उनके घर पर ही हुआ है और करीबी दोस्त सलीम ने इस बात की पुष्टि की है। पिछले कुछ समय से उनकी चर्चा हो रही थी और यह बताया जा रहा था कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। अचानक से महमूद का यूं चले जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा देकर गया है। जब जूनियर महमूद के बीमार होने की खबरें सामने आई थी तो कई कलाकार उनसे मिलने पहुंचे थे। बॉलीवुड के शानदार कॉमेडी एक्टर जॉनी लीवर से लेकर दिग्गज कलाकार जितेंद्र को भी जूनियर से मुलाकात करते हुए देखा गया था।

इन फिल्मों में किया काम

जूनियर महमूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 70 से 80 के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जादू फिल्मों में दिखाया। उन्होंने संजय दत्त, देवानंद, राजेश खन्ना समेत कई कलाकारों के साथ काम किया। चाइल्ड एक्टर के तौर पर उन्होंने फिल्मी दुनिया में एंट्री ली थी और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। न सिर्फ हिंदी बल्कि अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। एक समय अपने कॉमिक रोल के लिए वो इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर चेहरा थे। बॉलीवुड में जलवा दिखाने के साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया। उन्हें न सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन का भी शौक था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews