Vicky kaushal On Katrina: विक्की ने खोले कटरीना के राज, सुनकर हैरान हुई ऑडियंस

Vicky kaushal On Katrina

Vicky kaushal On Katrina Kaif: विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक हैं और हमेशा ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। विक्की फिलहाल अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की सफलता को इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें सारा के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

विक्की और सारा दोनों ही अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। जहां एक्ट्रेस ने तो अपनी जिंदगी के कई सारे राज खोले थे, लेकिन विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कटरीना की तारीफों के पुल बांध दिए थे। उन्होंने यहां कटरीना के कुछ राज भी खोले।

क्या बोले Vicky Kaushal On Katrina

जब कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से पूछा कि शादी के बाद आप ने अपना पहला बर्थडे किस तरह से सेलिब्रेट किया था। तब एक्टर ने बताया कि हमने इस बार भी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, कटरीना उस ग्रुप का हिस्सा है, तो सभी साथ में थे।

कपिल ने सवाल किया कि क्या कटरीना आप के बर्थडे के लिए कोई प्लानिंग करती हैं, तो एक्टर ने कहा कि बहुत करती है। इस पर मजाक में कपिल ने कहा क्योंकि आपने मेन प्लानिंग शादी की कर ली है, वो बहुत जरूरी है।

सितारों ने जमकर की मस्ती

इस दौरान सारा और विक्की को मजेदार अंदाज में देखा गया था और दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई तरह के राज खोले थे। विक्की ने कहा था कि सारा मिडल क्लास फैमिली की तरह पैसे बचाती है। एक्ट्रेस ने भी खुद को कंजूस बताया था और अपनी मां को 1600 रुपए का टॉवल खरीदने पर डांटने वाली बात कही थी।

विक्की ने ये भी कहा था कि वो और कटरीना अपनी सेविंग्स को देख कर चलते हैं। यहां तक कि उन्होंने यह भी बताया था कि हर एक या 2 हफ्ते में एक्ट्रेस घर के सभी हाउस हेल्पर को इकट्ठा कर उनसे पैसों का हिसाब मांगती हैं। एक्टर ने मजाक में कहा था कि ये जब होता है, तो मैं ऑडियंस की तरह पॉपकॉर्न लेकर बैठता हूं।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में दिखाई देने वाले हैं। इस शानदार फिल्म को 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews