
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मॉडल एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने भले ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली हो, लेकिन अब उनकी शादी से रिलेटेड कई खूबसूरत फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो आया है जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आज है World Day Against Child Labour, जानें भारत में बाल- मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाना क्यों जरूरी है
यामी गौतम की बहन सुरीली गौतम ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में यामी हाथो और पैरों में मेहंदी रचाए बैठी हैं। बगल में सुरीली गौतम हैं जो मेहंदी लगवा रही हैं। इस क्यूट वीडियो में दोनों बहनों की बॉन्डिंग नजर आ रही है। बता दें कि यामी गौतम ने फिल्म उरी के निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। उन्होने अपनी शादी के दिन लाल रंग की साड़ी पहन थी जिसमें चांदी के तारों से हैंडवर्क किया गया था। साड़ी की बॉर्डर पर खूबसूरत पट्टी थी और इसके साथ उन्होने पारंपरिक सोने के गहने पहने थे। आदित्य धर ने इस मौके पर एक शानदार शेरवानी पहनी थी।
#SurilieGautam shares a cute video from #YamiGautam’s mehendi ceremony. pic.twitter.com/gnfHzw5kaS
— Filmfare (@filmfare) June 12, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

