बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को देखा जाने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले सामने आया था जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। अब इस फिल्म का तेलुगु गाना Oopiri Ooyalaga रिलीज हो गया है।
तेलुगु सॉन्ग के पहले इस फिल्म का आवां जावां सॉन्ग भी रिलीज किया गया है। दोनों ही गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। संग दर्शकों को पसंद आए हैं और इनपर वो जानकार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।
वॉर 2 के गाने रिलीज (War 2)
आज एक्ट्रेस का बर्थडे है और उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक के बाद एक दो गाने रिलीज किए गए हैं। आवां जवां में अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की शानदार आवाज लोगों को पसंद आ रही है। वहीं तेलुगु सॉन्ग के लिरिक्स हर दर्शक को समझ आए ना आए लेकिन बीट उन्हें झूमने पर मजबूर कर रही है।
View this post on Instagram
कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री
वॉर 2 के दोनों गाने बैक टू बैक रिलीज किए गए हैं और इसमें कियारा के साथ ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। गाने में यह दोनों एक-एक पल एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड बिकनी लुक भी फिल्म में नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
कब आएगी फिल्म
कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों ही इस फिल्म में देश के प्रति अपने अपने कर्तव्य निभाते नजर आएंगे। कियारा का एक्शन अवतार भी देखने को मिलने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले रिलीज हो रही देश प्रेम से भरी है फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह देखने वाली बात होगी।





