इस OTT प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी का तड़का लगाएगी वेलकम टू द जंगल, कब से कर सकेंगे स्ट्रीम?

अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है।
Welcome To The Jungle

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। जब से इसे रिलीज किया गया है यह हर तरफ छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस भी कमाल का है। इतने सारे सितारों की फौज को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं।

सिनेमाघर में तो इस फिल्म ने खूब धमाल मचा लिया है लेकिन अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जो दर्शक थिएटर नहीं जा पा रहे हैं उन्हें इसके डिजिटल रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। चलिए जान लेते हैं कि अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी वेलकम टू द जंगल

आजकल थिएटर में फिल्में रिलीज होने से पहले ही इनकी ओटीटी डील साइन कर ली जाती है। डिजिटल राइट साइन होने के बाद फिल्म के पोस्टर और प्री क्रेडिट सीन में ओटटी पार्टनर का नाम शामिल किया जाता है। इस फिल्म में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बता दें कि इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है।

कब आएगी फिल्म

सिनेमाघर से उतरने के बाद फिल्म को इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की जानकारी तो सामने आ गई है। लेकिन फिलहाल तारीख का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर इसे ऑनलाइन पेश किया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक अनाउंसमेंट होने तक कुछ भी कहना मुश्किल है।

कैसा रहा परफॉर्मेंस

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के परफॉर्मेंस की बात करें तो कमाई के मामले में इसने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रिलीज के 13 दिनों के अंदर इसने भारत में नेट 123 करोड़ का कारोबार किया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ के पास पहुंच गया है।

फिल्म की शानदार स्टार कास्ट

वेलकम टू द जंगल में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, विंदू, जाकिर हुसैन जैसे कई कलाकार नजर आए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews