आखिर जया बच्चन 11 October को KBC के मंच पर क्या खुलासा करने वालीं है, जानिए यहां

आखिर जया बच्चन 11 October को KBC के मंच पर क्या खुलासा करने वालीं है, जानिए यहां

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | कौन बनेगा करोड़पति (KBC) भारत का नंबर-वन रियालिटी शो है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा मंच है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खुब पसंद किया जाता है।

kbc

यह भी पढ़ें – भैंसों के झुंड से टकराई Vande Bharat Express, मुंबई-गांधीनगर के बीच हुआ हादसा

बता दें कि देश के हर घर में इस शो को देखा जाता है, लेकिन 11 October की रात 9 बजे आने वाले KBC 14 के मंच पर ऐसा क्या खुलासा होने वाला है, जिसे जानकर महानायक अमिताभ बच्चन को की आंखें से आंसू छलक पड़ते हैं? जिसका एक प्रोमो सोनी टीवी इंडिया ने साझा किया है जो कि अब हर किसी के दिलचस्प एपिसोड होने वाला है, जिसका लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 11 अक्टूबर को महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है और हर साल केबीसी के मंच पर इस दिन को बहुत ही खास बनाया जाता है। बिग-बी के फैंस उन्हें बधाई देते हैं। बता दें कि इस साल अमिताभ बच्चन 80वां जन्मदिन मनाएंगे। इस उम्र में भी इतने फिट रहने वाले अभिताभ बच्चन इस बार सेट रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – भैंसों के झुंड से टकराई Vande Bharat Express, मुंबई-गांधीनगर के बीच हुआ हादसा

दरअसल, सोनी टीवी के मंच पर इस साल उनकी पत्नी जया बच्चन आने वाली हैं जिसका एक प्रोमो आप यहां देख सकते हैं, जिसमें हॉट सीट पर बैठे अभिषेक बच्चन अपने पिता को बड़ा सरप्राइज देते हैं। वो अचानक ही कहते हैं, ‘सरप्राइज, बुला लेते हैं जो रिश्ते में हमारी मां लगती हैं।‘ पत्नी को अपने सामने मंच पर देखकर अमिताभ हैरान रह जाते हैं। वो इनते इमोशनल हो जाते हैं कि उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। वे अपनी पत्नी जया बच्चन का शो में वेलकम करते हैं, उन्हें गले लगाते हैं। फिर जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसी कुछ बात बताई जिसे सुनकर अमिताभ और अभिषेक भावुक हो जाते हैं।

इस अवसर पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। गेम में समय से पहले हुटर बजने से बिग-बी चौक जाते हैं तभी बैकग्राउंड में कुछ सुनाई देता है जिसमें को कहते हैं कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है। जिसके बाद केबीसी के सेट पर अभिषेक बच्चन को देखते ही वो खुशी से उन्हें गले लगा लेते हैं और भावुक हो जाते हैं। बता दें कि इस खास एपिसोड को महानायक के 80 साल बेमिसाल जन्मदिन के अवसर पर प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Ananya Panday को देख Aryan Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews