आखिर किस अभिनेता के साथ काम करके नर्वस हुईं रश्मिका मंदाना?

आखिर किस अभिनेता के साथ काम करके नर्वस हुईं रश्मिका मंदाना?

अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन अदाकारी से आते ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (rashmika mandanna) जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू (debue)करने जा रही हैं। अपनी खूबसूरती और नटखट अदाओं से मंदाना पहले ही करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं, ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) के साथ एक परदे पर आना निश्चित ही उनके फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है।

जानकारी के मुताबिक,  विकास बहल निर्देशित फिल्म “गुड बाय” (good bye) के साथ रश्मिका बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन, मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता (nina Gupta) , और अभिनेता पावेल गुलाटी (pavail Gulati) होंगे। यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स (balaji telefilms) और रिलायंस एंटरटेनमेंट (reliance entertainment) साथ मिलकर निर्मित करेंगे।

कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, जल्द हो सकता है फैसला!

फिल्म की शूटिंग के बारे में रश्मिका ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे काफी नर्वस (nervous) थींं, और हों भी क्यों न, जब आपके सामने अमिताभ बच्चन जैसे महानायक हों तो नर्वस होना लाज़मी है। लेकिन जैसे जैसे शूटिंग आगे बढ़ती गई वे कंफर्टेबल (comfortable) होती गईंं और उनका बॉन्ड (bond) अमिताभ के साथ मजबूत होने लगा।

रश्मिका ने बताया कि फिल्म के सभी पात्र न केवल बेहतरीन और मजबूत हैं बल्कि सुंदर भी हैं। उन्होंने बताया कि जब वे अपना पहला सीन (scene) अमिताभ के साथ करने जा रही थीं तब उनके मन में सिर्फ एक ही बात चल रही थी की उन्हें यह सीन बिना किसी बनावट (fake) के पूरी सच्चाई और ईमानदारी (reality and honesty) के साथ करना है, सीन के दौरान अमिताभ से नजर मिलान में वे न केवल डर रही थीं बल्कि घबरा भी रहीं थी, पर जैसे जैसे सीन आगे भड़ता गया उनका आत्मविश्वास (confidence) भी बढ़ता गया और उन्होंनो सीन को सही तरीके से खत्म किया।

MP College : छात्रों के लिए एक और सुनहरा मौका, उच्च शिक्षा मंत्री का किया बड़ा ऐलान

फिल्म निर्माताओं के मुताबिक फिल्म का काफी हिस्सा शूट कर लिया गया है, वे जल्द ही फैंस के लिए इसकी रिलीज़ डेट (release date) की घोषणां करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews