कौन बनेगा Bigg Boss 18 का विनर? सलमान खान ने दी हिंट!

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। अब ये शो फिनाले के करीब पहुंच चुका है। इसी बीच शो के विनर को लेकर हिंट सामने आई है।
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। दरअसल सीजन खत्म होने में केवल एक सप्ताह का टाइम बचा है और सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित है कि आखिरकार टॉप 3 में कौन जाता है और ट्रॉफी किसके नाम होती है।

ट्रॉफी के इतने करीब पहुंच चुके कंटेस्टेंट को शॉक उस समय लगा जब मिड वीक इविक्शन किया गया और श्रुतिका शो से बाहर हो गईं। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है की डबल इविक्शन हुआ है और चाहत पांडे भी शो से आउट हो गई हैं। यह बात कितनी सच है यह आज के एपिसोड में पता चल जाएगा। इस बीच सीजन के विनर को लेकर एक बड़ा हिंट सामने आया है।

बिग बॉस विनर पर हिंट (Bigg Boss 18)

इस रियलिटी शो में फिलहाल विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल और चुम दारंग जैसे कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी यह जानना चाहते हैं कि बिग बॉस 18 की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। इसी बीच सलमान खान ने शो के विजेता को लेकर बड़ी हिंट दे दी है।

कौन बनेगा शो का विनर

जब से बिग बॉस 18 की शुरुआत हुई है तब से ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अब यह चर्चा चल पड़ी है कि वीकेंड के वार पर सलमान खान सभी की क्लास लगाने वाले हैं लेकिन वो एक कंटेस्टेंट को कुछ नहीं कहेंगे। यह कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रजत दलाल है। रजत की फैन फॉलोइंग और बाहर से उन्हें मिल रहा सपोर्ट काफी कमाल का है। अब सलमान के इस एक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि रजत शो के विनर बना सकते हैं। हालांकि, यह केवल हिंट है, शो का असली विनर कौन होगा यह तो फिनाले के दिन ही पता चलेगा।

इन सितारों की लगी क्लास

जब भी वीकेंड का वार आता है, घर के सदस्यों की टेंशन बढ़ जाती है क्योंकि सलमान खान उनकी क्लास लगाने के लिए आते हैं। इस बार के वीकेंड वार भी भाईजान ने करणवीर मेहरा से लेकर विवियन डिसेना और घर के सभी सदस्यों को फटकार लगाई। इस दौरान वो काफी गुस्से में दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें सलमान रजत की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews