
Amitabh Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक दशक में हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना था और आज भी वह दीवानगी फैंस के बीच बरकरार है। इन दिनों वह फिल्म, विज्ञापन के अलावा सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी गेम शो केबीसी को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है।
महानायक के अलावा एक्टर को बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है, जो इतनी उम्र हो जाने के बाद भी करीब रोजाना 14 से 15 घंटे काम करते हैं। उनके जज्बे को हर कोई सलाम करता है।
“एक अजनबी” से जुड़ा रोचक किस्सा
आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी एक ऐसी रोचक बात बताने जा रहे हैं। जब एक एक्टर को बिग बी ने सबक ठिकाना सीखने का ठाना था। दरअसल, यह फिल्म “एक अजनबी” की शूटिंग से जुड़ा है। जब उनके को एक्टर ने अमिताभ बच्चन का पेशेंस लेवल चेक किया। जिसका खुलासा करते हुए फिल्म मेकर अपूर्व लाखिया ने बताया कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा अर्जुन रामपाल भी थे। जिसकी शूटिंग बैंकॉक में हुई थी। यह साल 2015 में रिलीज की गई थी, जो कि एक्शन और थ्रिलर से भरपूर थी।
सेट पर लेट से पहुंचे थे अर्जुन रामपाल
उन दिनों अपूर्व, अमिताभ बच्चन और फिल्म के अन्य सदस्य एक क्लब में थे। उस वक्त करीब रात के 3:00 बज चुके थे, जबकि दूसरे दिन शूटिंग की टाइम 5:30 बजे का था। बिग बी टाइम से पहुंच गए, लेकिन अर्जुन रामपाल कहीं भी नजर नहीं आए। उन्हें सेट पर आने में 3 घंटे की देरी हो गई थी। जिस कारण सुबह का शूट दोनों एक्टर का साथ में दोपहर को पूरा किया गया। शूटिंग के कारण पूरे शेड्यूल में बदलाव हो गया। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने ठाना कि वह अर्जुन रामपाल को लेट से आने का सबक सिखाएंगे।
अमिताभ बच्चन ने सिखाया सबक
ऐसे में अपूर्व ने बताया कि अमिताभ बच्चन भी अर्जुन रामपाल को उतना ही वेट करवाया, जितना उन्होंने सुबह के सीन को शूट करने के लिए टीम को वेट करवाया था। हालांकि, उस वक्त अर्जुन सेट पर टाइम से पहुंच गए थे। इसके बावजूद, उन्होंने बिग बी के लिए सेट पर काफी देर इंतजार किया। तब उन्होंने कहा कि वह अब कभी भी लेट नहीं होंगे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने उन्हें कुछ भी नहीं कहा था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



