Hindi News

कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जुलाई में फिर डीए बढ़ना तय! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जुलाई में फिर डीए बढ़ना तय! 2 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों (Central government employees) को एक बार फिर गुड न्यूूज मिलने वाली है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) फिर 4 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को सालाना स्तर पर 2 लाख 60 हजार रुपए DA मिलेगा। फिलहाल कर्मचारियों को 34% DA मिल रहा है।इस बढोतरी के बाद यह 38% तक जाएगा।

यह भी पढ़े..MP: सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर, वेतन-भत्तों पर बड़ी अपडेट, CM को लिखा पत्र

दरअसल,  वर्तमान में 7th Pay Commission के तहत सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से DA और DR मिल रहा है। अब एक बार जुलाई में नए महंगाई भत्ते का ऐलान होगा क्योंकि साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। पहली वृद्धि जनवरी से जून तक और दूसरी जुलाई से दिसंबर में होती है, जो की AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से तय होता है।मार्च 2022 के AICPI इंडेक्स आंकड़ों के आने के बाद से DA में 3% वृद्धि होना तय माना जा रहा है।हालांकि  अभी 3 महीने के आंकड़े आना बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुुुुुसार, जून तक के आंकड़े आने के बाद केंद्र सरकार जुलाई में इसकी समीक्षा करेगी और डीए पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर DA 3-4 प्रतिशत और बढ़ता है तो यह 37% या फिर 38% पार करेगा और सैलरी में भी 2.60 तक उछाल देखने को मिलेगा। इसका लाभ 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक पे और ग्रेड के हिसाब से DA मिलता है, ऐसे में वे अपने हिसाब से सैलरी कैलकुलेशन कर सकते है।

यह भी पढ़े..MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट, आज 23 मई से फिर खुलेगी लिंक, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदाहरण के तौर पर, यदि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38% महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये डीए के मिलेंगे और प्रतिमाह सैलरी में 2,276 रुपये का इजाफा होगा यानी वार्षिक वेतन में 27,312 रुपये बढ़ेंगे यानि कुल सालाना DA 2,59,464 रुपए होगा।इसी तरह 18000 वालों को भी 8640 रुपए महीना और 1,03,680 का सालाना लाभ मिलेगा।वही अलग अलग सैलरी वालों के हिसाब से डीए की गणना की जाएगी।अगर किसी की सैलरी 20000 रुपए है तो 4 फीसदी के हिसाब से महीने में उसके 800 रुपए बढ़ेंगे।महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी से तय किया जाता है इसके लिए एक फॉर्मूला भी तय है।  इसके लिए महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 14% की वृद्धि, 10 महीने का एरियर भी मिलेगा, बढ़ेगी सैलरी

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews