सीमा हैदर को अपने साथ लेकर गई ATS, अवैध तरीके से भारत में प्रवेश को लेकर होगी पूछताछ, टटोले जाएंगे पाकिस्तानी लिंक

सीमा हैदर को अपने साथ लेकर गई ATS, अवैध तरीके से भारत में प्रवेश को लेकर होगी पूछताछ, टटोले जाएंगे पाकिस्तानी लिंक

ATS took Seema Haider for questioning : सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत में घुसने के बाद एटीएस अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए है। जानकारी के मुताबिक यूपी एटीएस के अधिकारी सीमा के निवास के बाहर सादा कपड़ों में तैनात थे और उसे कड़ी सुरक्षा में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

इस घटनाक्रम में, उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ने पाकिस्तानी लिंक, भारत में प्रवेश करने के लिए चुने गए रास्तों सहित विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। एटीएस की टीम सीमा हैदर को ले जााने के लिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव पहुंची और घर से बाहर आने के लिएए कहा। इसके बाद वो उसे अपने साथ लेकर चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक उसके फोन कॉल रिकॉर्ड्स भी खंगाले जा रहे है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित दंपत्ति के घर पर स्थानीय पुलिस पहरा दे रही है। इससे पहले सीमा हैदर को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत ये गिरफ्तारियां की थीं और बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बता दें कि अब तक की कहानी के मुताबिक ऑनलाइन पबजी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर भारत के सचिन मीणा के प्रेम में पड़ गई थी। सीमा पहले से शादीशुदा थी लेकिन इसके बाद वो अपने चार बच्चों के साथ सचिन से मिलने के लिए वो बिना वीजा के अवैध तरीके से सरहद लांघकर भारत आ गई। इस मामले में अब एटीएस सीमा से पूछताछ करने के लिए उसे अपने साथ ले गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews