होली से पहले सोने- चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानिए आज 16 मार्च का ताजा भाव

gold silver price Today

gold silver Latest Rate

Gold Silver Price Today 16 March 2024 : होली से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले आज 16 मार्च का ताजा भाव जान लें, क्योंकि लगातार दामों में उछाल के बाद आज शनिवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि चांदी के दामों में 300 रुपए का उछाल आया है। नई कीमतों के बाद सोने का भाव 67000 और चांदी के दाम 77000 रुपए के करीब पहुंच गए है। आईए जानते है अलग अलग शहरों के 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव….

16 मार्च का सोने- चांदी का ताजा भाव

आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 16 मार्च को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 60, 740 , 24 कैरेट के दाम 66,250 और 18 ग्राम 49690 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 77000 रुपए चल रहा है।

जानिए बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव

आज शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 60, 600/- रुपये , जयपुर, लखनऊ, दिल्ली सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) 60, 740/- रुपये और हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई सराफा बाजार में 60,590/- रुपये ट्रेंड कर रहा है।

जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

आज शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 66, 130 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 66, 250/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 66,100/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 66,710/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।

जानिए 1 किलो चांदी का ताजा भाव

आज शनिवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 77, 300/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 80,300/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 77,300 रुपए चल रही है।

जानें सोने की शुद्धता के बारें में खास बातें

  • ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
  • आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
  • 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews