नए साल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 12 हफ्ते की छुट्टी, इस तरह मिलेगा लाभ, ये रहेंगे नियम

employees news

Employee Paternity Leave 2023 : पुरूष कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब पिता बनने पर कर्मचारियों को 12 हफ्ते की पैटरनिटी लीव (Paternity Leave Policy) मिलेगी। इतना ही नहीं बच्चा अडॉप्ट करने पर भी छुट्टियों का लाभ मिलेगा।यह ऐलान फेमस फार्मा कंपनी फाइजर इंडिया (Pfizer India) ने किया है। कंपनी की इस पॉलिसी में पिता बनने वाले कर्मचारी 2 साल के अंदर इन छुट्टियों का लाभ ले सकते है।इसमें एक बार में कम-से-कम दो हफ्ते और अधिक-से-अधिक छह हफ्ते की छुट्टी लेने की सुविधा है।

दरअसल, अभी तक महिला कर्मचारियों को मां बनने पर मातृत्व अवकाश यानी मैटरनिटी लीव दिया जाता है। यह अवकाश 26 हफ्ते यानी करीब 6 महीने का होता है। लेक‍िन अब प‍िता बनने वाले पुरुषों को भी तीन महीने की छुट्ट‍ियां म‍िलेंगी और इसे पैटरन‍िटी लीव की कैटेगरी में रखा गया है।बताया जा रहा है कि एक समावेशी अप्रौच के तहत कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा फैसला लिया है. कंपनी की यह नई पॉलिसी जनवरी 2023 से प्रभावी भी कर दी गई है।

इस तरह मिलेगी 12 हफ्ते की छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर इंडिया पिता बनने पर अपने पुरुष कर्मचारियों को 12 हफ्ते की पैटरनिटी लीव देगी, पिता बनने के बाद कर्मचारी 2 साल के अंदर इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर को कोई कर्मचारी पैटरनिटी लीव लेता है तो उसे एक बार में कम से कम दो हफ्ते से अधिकतम 6 हफ्ते की छुट्टी दी जा सकती है। यह नई पॉलिसी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी कर दी गई है।  बॉयोलॉजिक पिता के साथ-साथ बच्चों को गोद लेने वाले पिता भी इस पॉलिसी के तहत करीब 3 महीने का पैटरनिटी लीव ले सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews